क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: राजस्थान को मिली सीजन की पहली हार, 21वें मैच के बाद ऐसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। हालांकि, हार के बावजूद भी राजस्थान टॉप पर बनी हुई है।

Image

आईपीएल 2026 अंक तालिका (साभार-X)

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल के 21वें मुकाबले में दो अनकैप्ड खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स को सीजन की पहली हार थमा दी। राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य था, लेकिन हैदराबाद की गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ढेर हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 57 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है। हैदराबाद की टीम अब 2 जीत के साथ अपने नेट रन रेट को बेहतर करते हुए नंबर 4 पर पहुंच गई।

SRH बनाम RR मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल के 21वें मुकाबले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी पोजिशन मजबूत कर ली। हैदराबाद की टीम अब 5 मैच में 2 जीत के साथ चौथे पोजिशन पर पहुंच गई, जबकि राजस्थान की टीम अब भी टॉप पर बनी हुई है।

IPL 2026 Points Table

अंक तालिका आईपीएल 2026 (साभार-TNN)

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 21वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बड़ा बदलाव आया। टॉप-2 में हेनरिक क्वलासेन और ईशान किशन ने जगह बना ली। 40 रन की पारी खेलने वाले हेनरिक क्लासेन अब 224 रन के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं, जबकि 91 रन की पारी खेलने वाले ईशान किशन 213 रन के साथ नंबर दो पर पहुंच गए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में गोल्डन डक पर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी नंबर 3 पर खिसक गए हैं। नंबर 4 पर 195 रन के साथ रजत पाटीदार और नंबर 5 पर यशस्वी जायसवाल ने 184 रन के साथ जगह बना ली है।

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

पर्पल कैप की लिस्ट में भी बड़ा बदलाव आया है। 10 विकेट के साथ प्रसिद्ध कृष्णा टॉप पर हैं, जबकि रवि बिश्नोई 9 विकेट लेकर नंबर दो पर हैं। 8 विकेट लेकर अंशुल कंबोज नंबर 3 पर हैं। जोफ्रा आर्चर 7 और प्रिंस यादव 6 विकेट लेकर क्रमश: चौथे और 5वें नंबर पर हैं।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article