IPL 2026 Playoff Schedule: रविवार, 24 मई को वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) को हराते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में चौथा स्थान हासिल कर लिया। इसके साथ ही वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के बाद प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बन गईं। लीग स्टेज के अंतिम दिन राजस्थन की जीत ने उनके खाते में कुल 16 अंक कर दिए जिसके चलते वह पंजाब किंग्स (PBKS) के कुल 15 अंकों से आगे निकल गए। इसके परिणामस्वरूप 13 अंकों पर मौजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए भी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना समाप्त हो गई।
70 लीग मुकाबलों के बाद अब आईपीएल प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ का आगाज क्वालिफायर-1 के साथ होगा जो कि आरसीबी (RCB) और जीटी (GT) के बीच 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा।
एलिमिनेटर में गलती की नहीं कोई गुंजाइश
वहीं, प्वाइंट्स टेबल में हैदराबाद (SRH) और राजस्थान (RR) ने अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहते हुए लीग स्टेज को समाप्त किया है। इसलिए 27 मई को न्यू चंडीगढ़ में इन दोनों टीमों के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। जो टीम यह मुकाबला हारेगी, वह टूर्नामेंट से बाहर जाएगी। जबकि इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 29 मई को क्वालिफायर-2 खेलेगी। उनका मुकाबला क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम से होगा।
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल (IPL 2026 Playoff Schedule, Date, Time and Venue)
| मैच | टीम | डेट | वेन्यू | टाइम |
| क्वालीफायर-1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स | 26 मई | धर्मशाला | 7ः30 बजे |
| एलिमिनेटर | सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स | 27 मई | न्यू चंडीगढ़ | 7ः30 बजे |
| क्वालीफायर-2 | क्वालीफायर-1 लूजर टीम बनाम एलिमिनेटर विजेता टीम | 29 मई | न्यू चंडीगढ़ | 7ः30 बजे |
| फाइनल | क्वालीफायर-1 की विजेता टीम बनाम क्वालीफायर-2 की विजेता टीम | 31 मई | अहमदाबाद | 7ः30 बजे |
9वें स्थान पर रही मुंबई
क्वालिफायर-2 और फाइनल के बीच एक ही दिन का अंतर है इसलिए क्वालिफायर-2 को जीतने वाली टीम 30 मई को अहमदाबाद के लिए रवाना होगी और 31 मई को फाइनल खेलेगी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अंक तालिका में नौवें स्थान पर ही, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे अंतिम पायदान पर रही। दोनों ही टीमें इस सीजन चार-चार मुकाबले ही जीत पाईं।
