क्रिकेट

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 में रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, जानें कौन सी चार टीम सबसे बड़ा दावेदार

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल में 46 मुकाबलों के बाद प्लेऑफ की रेस मजबूत हो चुकी है। टॉप 5 टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर है जबकि नीचे की 5 टीमें अभी भी आधाकिरिक रुप से रेस में बनी हुई है, लेकिन उनका अंतिम चार में पहुंच पाना टेढ़ी खीर है।

Image

आईपीएल प्लेऑफ 2026 (साभार-X)

IPL 2026 Playoff Scenario: आईपीएल 2026 में 46 मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने वाली एक भी टीम कन्फर्म नहीं हुई है। रविवार को गुजरात और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में गिल एंड कंपनी की जीत ने प्लेऑफ की रेस को और भी रोमांचक बना दिया है। पंजाब किंग्स को छोड़ दें तो 4 टीमें 12-12 अंक जुटा चुकी हैं और उन्हें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए केवल दो जीत की दरकार है। कुछ टीम ऐसे भी हैं जिसका सफर मौजूदा सीजन में खत्म तो हो गया है, लेकिन आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। पहले बात उन टीमों की करते हैं जिसका सफर इस सीजन लगभग खत्म हो चुका है।

मुंबई इंडियंस का सफर खत्म

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सफर लगभग खत्म हो चुका है। मुंबई की टीम फिलहाल 9 मैच में दो मुकाबला जीतकर 9वें स्थान पर है। उसके 5 मुकाबले बाकी हैं और सब में उसे जीत दर्ज करनी होगी, जोकि संभव नहीं लगता है। अगर मुंबई बाकी बचे सभी मुकाबले जीत भी लेती है तो उसके 14 अंक होंगे और प्लेऑफ में जाने के लिए कम से कम 16 अंक की आवश्यकता होती है। लखनऊ के खिलाफ हार मुंबई के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने पर आधिकारिक मुहर लगा देगी।

बाकी 5 टीमों के लिए भी मुश्किल टास्क

मुंबई के अलावा 4 और टीम दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाईट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, और चेन्नई सुपर किंग्स का अंतिम 4 में पहुंचना मुश्किल टास्क नजर आ रहा है। चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता ने 9-9 मैच खेल लिए हैं और उसके खाते में क्रमश: 8-8 और 7 अंक हैं। इसका मतलब है कि उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी बचे 5 मैच में 4-4 मैच जीतने होंगे। मौजूदा फॉर्म को देखकर यह तर्क संगत नहीं लगता है।

प्लेऑफ की दावेदार टीम

प्लेऑफ की दावेदार टीमों की बात करें तो इसमें पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर है। इन सभी टीमों को बाकी बचे मैचों में केवल दो जीत की दरकार है और प्लेऑफ के लिए वो अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी। 5 टीमों में दो टीम आरसीबी और पंजाब के पास 5 मुकाबले हैं तो बाकी 3 यानी गुजरात, राजस्थान और हैदराबाद के पास 4-4 मुकाबला बाकी है।

Playoff Scenario IPL 2026

आईपीएल 2026 प्वाइंट्स टेबल (AI Image)

आईपीएल 2026 में प्लेऑफ का रास्ता

शनिवार यानी आईपीएल में खेले गए 46 मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल की स्थिति कुछ ऐसी है। टॉप 5 टीमों को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केवल दो जीत की दरकार है जिसे वह आसानी से हासिल कर सकती है। लेकिन नीचे की टीमें जिन्हें बाकी बचे 5 मैच में 4 और कुछ को बाकी बचे 5 मैच में सभी में जीत की दरकार है वो तर्कसंगत नहीं लगता है। लखनऊ, मुंबई और दिल्ली और चेन्नई जैसी टीमों के लिए आईपीएल 2026 का सफर लगभग खत्म हो चुका है और इस पर बस आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article