Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Mumbai Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) संभाल रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग (Riyan Parag) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 3:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाने वाला यह MI का सातवां होम मैच है। मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। उसे अबतक खेले 13 मैच में से 4 में जीत और 9 में हार मिली है। अंक तालिका में 8 अंक के साथ मुंबई 9वें पायदान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। राजस्थान को अबतक खेले 13 में से 7 मैच में जीत मिली है और 6 में हार। उसके खाते में 14 अंक हैं। मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज करके अगले सीजन के लिए मानसिक तौर पर तैयार होकर उतरना चाहेगी। वहीं राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में शनिवार को दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Head to Head)
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 32 मैच खेले गए हैं जिसमें से मुंबई को 16 मैच में जीत मिली है वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैचों में जीत दर्ज की। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों के बीच सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 27 रनों से मात दी थी। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में तीन में RR और दो में मुंबई की टीम को जीत मिली है। दोनों के बीच लीग के इतिहास में पलड़ा मुंबई का हल्का भारी रहा है ऐसे में शनिवार को एक बार फिर रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स आज की पिच रिपोर्ट (MI vs RR IPL Match Today Pitch Report)
आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 69वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का सातवां मुकाबला है। मुंबई का यह होम ग्राउंड है और वह यहां की पिच से अच्छी तरह वाकिफ है। वानखेड़े की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, यहां लाल मिट्टी की पिच पर उछाल और तेजी रहती है। उम्मीद है कि यह पिच बैटिंग के लिए बेहतरीन होगी और 200+ का स्कोर बन सकता है। यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है, लेकिन छोटी बाउंड्री होने के कारण छक्के-चौके खूब लगते हैं। रविवार को मुंबई का मौसम साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और रात में मैच के दौरान 29 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में खिलाड़ियों को मैच के दौरान गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। ओस बड़ी भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला फायदेमंद रहेगा।
आईपीएल 2026 के उनहत्तरवें मुकाबले में मुंबई और राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Mumbai vs Rajasthan IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई और राजस्थान के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। मुंबई के फैन्स की नजरें कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पर रहेंगी। वहीं राजस्थान के फैन्स की सबसे ज्यादा नजरें युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), कप्तान रियान पराग (Riyan Parag), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पर रहेंगी।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल 2026 टीमें (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)
मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Mumbai Indians Full Squad):
हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम गजनफर, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार और रॉबिन मिंज।
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squad):
रियान पराग (कप्तान), अमन राव, शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, ब्रिजेश शर्मा, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, एडम मिल्ने, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह।
