Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Eden Gardens Stadium Kolkata Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 70वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium Kolkata) में खेला जाएगा। कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभाल रहे हैं, वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 70वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाने वाला यह सातवां मैच है। इससे पहले यहां खेले गए छह मुकाबलों में से केकेआर को तीन में जीत मिली है जबकि 2 में उसे हार मिली है। वहीं एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। यहां खेले गए छह मैच में से दो मैच में तीन बार 200 से ज्यादा रन बने हैं।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इस सीजन खेले गए छह मैच में से तीन में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। वहीं दो में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को जीत नसीब हुई है। कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम का मौजूदा सीजन में शुरुआत में प्रदर्शन काफी खराब रहा था और पहले खेले गए 7 मुकाबलों में से 7 में उसे हार मिली थी। हालांकि, बाद में खेले गए लगातार 6 मुकाबलों में उसे जीत मिली और वह प्लेऑफ में जगह बनाने की कतार में आकर खड़ी हो गई है। इस सीजन अबतक खेले 13 मैचों में केकेआर को 6 मैचों में जीत मिली है जबकि 6 में उसे हार मिली है। वहीं उसका एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। केकेआर इस समय अंक तालिका में छठवें पायदान पर है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की टीम अंक तालिका में 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के साथ आठवें पायदान पर है। ऐसे में आईए जानते हैं रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Head to Head)
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से केकेआर को 19 मैच में जीत मिली है वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैच में जीत हासिल की है। दोनों के बीच सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन में केकेआर और दो में दिल्ली विजयी रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम केकेआर के खिलाफ मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स आज की पिच रिपोर्ट (KKR vs DC IPL Match Today Pitch Report)
आज कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 70वां मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium Kolkata) में खेला जाएगा। इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 6 मैच खेले गए हैं। जिसमें से दो में केकेआर को हार मिली है वहीं तीन में वह जीत हासिल करने में सफल रही है। छह में से तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के खाते में गए हैं। ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े स्कोर बनते हैं। यहां का सामान्य स्कोर 190-210 का है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, लेकिन बाद में स्पिनर्स को हल्की मदद मिलती है। रविवार को कोलकाता का मौसम उमस भरा रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और मैच के दौरान 28 डिग्री तक जा सकता है। ओस की भूमिका अहम होगी, इसलिए टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनना फायदेमंद रहेगा।
आईपीएल 2026 के सत्तरवें मुकाबले में कोलकाता और दिल्ली के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Kolkata vs Delhi IPL 2026 Match)
आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में कोलकाता और दिल्ली के बीच आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में कई दिग्गज खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी। केकेआर के फैन्स की नजरें अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), रिंकू सिंह (Rinku Singh), सुनील नरेन (Sunil Narine) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) पर रहेंगी। वहीं दिल्ली के फैन्स की नजरें अक्षर पटेल (Axar Patel), केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर रहेंगी।
कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 टीमें (Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals IPL 2026 Full Squads)
कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Kolkata Knight Riders Full Squad):
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, सुनील नरैन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, कैमरन ग्रीन, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, फिन एलन, दक्ष कामरा, कार्तिक त्यागी, सार्थक रंजन, सौरभ दुबे।
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Delhi Capitals Full Squad):
अक्षर पटेल (कप्तान), लोकेश राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, आकिब डार, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंता चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और मिचेल स्टार्क।
