क्रिकेट

IPL 2026 केकेआर ने किया मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का ऐलान, जिंबाब्वे के लिए टी20 विश्व कप में मचाया था धमाल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज को उनकी जगह टीम में शामिल किए जाने का ऐलान किया है।

Image

बलेसिंग मुज़रबानी (फोटो क्रेडिट ICC X)

कोलकाता: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग सत्र से पहले शुक्रवार को जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार करने की घोषणा की। मुजरबानी पाकिस्तान सुपर लीग से हट गए हैं जो इसी समय चलेगी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुजरबानी हाल में खत्म हुए टी20 विश्व कप में 13 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज रहे थे जिससे जिम्बाब्वे सुपर आठ चरण में पहुंचा।

शानदार रहा है मुजरबानी का टी20 करियर

केकेआर ने एक बयान में कहा, 'केकेआर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सत्र के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार किया है। छह फुट आठ इंच के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपनी तेज बाउंस और पारी के अहम हिस्से में विकेट निकालने की काबिलियत के लिए मशहूर है। मुजरबानी के पास टी20 का काफी अनुभव है। उन्होंने 80 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लगभग 21 के औसत से 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ रन पर तीन विकेट रहा है।'

मुस्तफिजुर रहमान की जगह हुए हैं शामिल

मुजरबानी को शामिल करने से पहले केकेआर ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था। मुजरबानी के 17 मार्च को कोलकाता आने की उम्मीद है।

टी20 विश्व कप में मचाया था धमाल

मुजरबानी ने टी20 विश्व कप 2026 में खेले 6 मैच में 14.46 के औसत और 7.89 की इकोनॉमी के साथ कुल 13 विकेट अपने नाम किए। 17 रन देकर चार विकेट उनका टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। मुजरबानी साझा रूप से विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे पायदान पर वैन शेलविक और राशिद खान के साथ रहे। इन तीनों के खाते में 13-13 विकेट आए। जसप्रीत बुमराह और वरुण चकवर्ती साझा रूप से टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 14-14 विकेट चटकाए।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article