क्रिकेट

IPL 2026, CSK vs SRH Pitch Report: आज IPL से संन्यास ले सकते हैं धोनी, जानिए कैसा बर्ताव करेगी चेपॉक स्टेडियम की पिच

IPL 2026, CSK vs SRH Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में 18 मई 2026 दिन सोमवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा। वहीं 7:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे आज होने वाले चेन्नई-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और चेपॉक स्टेडियम से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े-

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट

IPL 2026, CSK vs SRH Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में 18 मई 2026 दिन सोमवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 12 में से 6 मुकाबले जीतकर और 6 मुकाबले हारकर उतरने वाली है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 12 में से 7 मुकाबले जीतकर और 5 मुकाबले हारकर उतरेगी। इस मुकाबले में चेन्नई की कप्तानी जहां एक बार फिर रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) करेंगे। वहीं पैट कमिंस (Pat Cummins) हैदराबाद की कप्तानी करते दिखाई देंगे। हैदराबाद और चेन्नई को प्लेऑफ में उम्मीदें बनाये रखने के लिये इस मुकाबले में हर हाल में जीतना होगा ताकि अंक तालिका में मजबूती मिल सके। चेन्नई के 12 मैचों में 12 अंक है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बाकी मैच जीतने जरूरी हैं। इस मैच में हार से उसकी राह बेहद मुश्किल हो जायेगी। वहीं सनराइजर्स के 12 मैचों में 14 अंक है और टॉप-2 की रेस में बने रहने के लिए टीम पूरी ताकत से उतरेगी। उनकी पूरी कोशिश होगी कि चेन्नई उनके रंग में भंग नहीं डाल सके।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबा हेड टू हेड रिकॉर्ड: (CSK vs SRH Head To Head)

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 23 IPL मुकाबले खेले गए हैं। इसमें CSK का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई ने 15 मैच जीते हैं, जबकि हैदराबाद को सिर्फ 8 बार जीत मिली है। चेपॉक में CSK का रिकॉर्ड और मजबूत है। लेकिन IPL 2026 में तस्वीर बदली। 18 अप्रैल को हुए इस सीजन के पहले मुकाबले में SRH ने चेन्नई को हराकर उलटफेर किया था। आज 63वें मैच में CSK हिसाब बराबर करना चाहेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले की पिच रिपोर्ट (CSK vs SRH Pitch Report)

आज दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम यानी चेपॉक में खेला जाएगा। चेपॉक की पिच ऐतिहासिक रूप से स्पिनर्स का स्वर्ग मानी जाती है, लेकिन पिछले कुछ सालों में विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहतर हुआ है। यहां नई गेंद से पावरप्ले में बल्लेबाज आसानी से रन बनाते हैं। इस मैच में पिच और टॉस दोनों ही बेहद अहम किरदार निभाएंगे। यहां मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स को ग्रिप और टर्न मिलता है, वहीं कटर गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। दूसरी पारी में ओस फैक्टर अहम हो जाता है। यहां खेले गए IPL 2026 के 6 मुकाबलों में चार मुकाबले रन चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम को कम से कम 190 रन बनाने होंगे। चेपॉक का फर्स्ट इनिंग औसत स्कोर 165-175 के बीच रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर

IPL 2026 में जब आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा तो पिच रिपोर्ट को देखते हुए कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो अकेले दम पर इस टी20 मैच की दिशा और दशा तय कर सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टीम में कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के साथ-साथ संजू सैमसन (Sanju Samson), उर्विल पटेल (Urvil Patel), डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis), नूर अहमद (Noor Ahmad) और शिवम दुबे (Shivam Dube) जैसे शानदार खिलाड़ियों पर जिम्मेदारी रहेगी। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा नजर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ईशान किशन (Ishan Kishan), हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen), ट्रैविस हेड (Travis Head) और कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) पर होगी। SRH के स्पिनर और पेसर दोनों इस पिच पर असरदार हो सकते हैं।

चेन्नई और हैदराबाद की IPL 2026 टीमें (Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)

चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2026 की टीम: (Chennai Super Kings IPL 2026 Full Squads)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद की IPL 2026 की टीम: (Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Full Squads)

पैट कमिंस (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, रविचंद्रन अश्विन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, शिवम मावी, शिवांग कुमार, अमित कुमार, गेराल्ड कोएत्जी, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, ओंकार तरनाले, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article