क्रिकेट

IPL का नहीं मिल रहा टिकट तो बिल्कुल ना हों परेशान, BCCI ने फ्री में किया इंतजाम

IPL 2026 Fan Park: आईपीएल का पहला मैच भले ही 28 मार्च को है, लेकिन फैंस अपने फेवरेट टीमों के मैच के टिकट का इंतजाम अभी से करने लगे हैं। हालांकि, स्टेडियम में सीटें लिमिटेड होती हैं और कई फैंस ऐसे होते हैं जिन्हें टिकट नहीं मिल पाता है और निराशा उनके हाथ लगती है।

Image

IPL फैन पार्क (फोटो साभार- X/IPL)

IPL 2026 Fan Park: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। सीजन का पहला मैच पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अभी पहले 20 मैच का ही शेड्यूल जारी किया है। आईपीएल का पहला मैच भले ही 28 मार्च को है, लेकिन फैंस अपने फेवरेट टीमों के मैच के टिकट का इंतजाम अभी से करने लगे हैं। हालांकि, स्टेडियम में सीटें लिमिटेड होती हैं और कई फैंस ऐसे होते हैं जिन्हें टिकट नहीं मिल पाता है और निराशा उनके हाथ लगती है।

क्रिकेट फैंस के लिए फैन पार्क का आयोजन

अगर आप भी अपनी फेवरेट टीम का मैच देखना चाहते हैं और आपको टिकट नहीं मिल रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बीसीसीआई ने IPL फैंस के लिए एक खास तरह का इंतजाम किया है। जिसके तहत क्रिकेट फैंस अपनी फेवरेट टीम का मैच फ्री में और बड़े स्क्रीन पर देख सकते हैं। दरअसल, हर सीजन की तरह इस बार भी बीसीसीआई ने क्रिकेट फैंस के लिए 'फैन पार्क' का आयोजन किया है। फैन पार्क में आकर क्रिकेट प्रेमी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर मैचों का आनंद ले सकते हैं।

फैन पार्क में कई तरह के जोन

फैन पार्क में दर्शकों के लिए फैमिली जोन, किड्स जोन, फूड एंड बेवरेज और जियो-सिनेमा एक्सपीरियंस जोन भी बनाये गए हैं। यहां आकर क्रिकेट प्रेमी मैच का लुत्फ तो उठा ही सकते हैं, इसके साथ ही वह एंजॉय भी कर सकते हैं। सबसे पहले 28 और 29 मार्च को फैन पार्क का आयोजन होगा। बीसीसीआई ने अभी पहले तीन हफ्ते के फैन पार्क के आयोजन की डीटेल्स जारी की है। पहले हफ्ते में 28 और 29 मार्च को रोहतक, भोपाल, तुमकुरु, नागपुर और कृष्णा नगर में फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा।

दूसरे और तीसरे हफ्ते का फैन पार्क

वहीं दूसरे हफ्ते में 4 और 5 अप्रैल को फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई मथुरा, जोधपुर, निजामाबाद, मैसूर और भुवनेश्वर में बड़ी LED स्क्रीन लगाएगी, जिस पर क्रिकेट फैंस मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके अलावा तीसरे हफ्ते में 11 और 12 मार्च को फैन पार्क का आयोजन होगा। इस दौरान मेरठ, नडियाद, रत्नागिरी, कोयमबटूर और राउरकेला में फैन पार्क लगेगा। इन फैन पार्क में आकर क्रिकेट फैंस बड़े स्क्रीन पर मैच का आनंद उठा सकते हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article