IPL 2025 who will win today match KKR vs RR in Indian premier league 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2025 के 53वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) से भिड़ेगी। KKR बनाम RR मैच रविवार (4 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाना है। केकेआर फिलहाल 10 मैचों में 4 जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। हालांकि गत चैंपियन अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में हैं, लेकिन उनके मौके बेहद कम हैं और वे अब और चूक बर्दाश्त नहीं कर सकते।दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स अपने पहले 11 मैचों में से सिर्फ 3 जीतने के बाद पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। अब जब केवल सम्मान की बात बची है, तो राजस्थान रॉयल्स मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज करने की उम्मीद करेगी।
राजस्थान और चेन्नई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं और ऐसे में वे बिना किसी खास दबाव के मैदान पर उतरेंगी जिससे निपटना केकेआर के लिए आसान नहीं होगा।केकेआर की बड़ी चिंता घरेलू मैदान पर उनका खराब प्रदर्शन है। ईडन गार्डन्स कभी उनका गढ़ हुआ करता था, लेकिन इस बार उसने अभी तक पांच मैचों में से केवल एक जीत हासिल की है जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला था।केकेआर के स्पिनर यहां की असमान उछाल से सामंजस्य से बिठाने में नाकाम रहे हैं जबकि उसके बल्लेबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उसकी बल्लेबाजी में आक्रामकता की कमी दिख रही है जिसके दम पर उसकी टीम ने पिछले साल खिताब जीता था।पिछले सत्र में सुर्खियां बटोरने वाले फिनिशर रिंकू सिंह आठ पारियों में सिर्फ 169 रन बना पाए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सात पारियों में 137.50 के स्ट्राइक रेट से 143 रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव है।
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आज का मैच कौन जीतेगा (KKR vs RR Win prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज के मैच के विजेता का नाम जानने से पहले इन दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेना जरूरी है। अब तक राजस्थान और कोलकाता की टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में 30 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टक्कर कांटे की रही है। इसमें कोलकाता ने 15 तो राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। हेड टू हेड रिकॉर्ड की ही तरह इस मैच में गूगल के मुताबिक केकेआर के जीत के चांस ज्यादा हैं। गूगल के मुताबिक केकेआर का जीत प्रतिशत 59 है और राजस्थान रॉयल्स का जीत प्रतिशत केवल 41 ही है।

केकेआर बनाम आरआर आज का मैच कौन जीतेगा (फोटो- Google)
राजस्थान और कोलकाता की आईपीएल 2025 टीमें (Rajasthan And Kolkata IPL 2025 Squads)
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, लवनिटी सिसौदिया, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, मोइन अली, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, एनरिक नोर्किया, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया, वैभव अरोड़ा और मयंक मारखंडे।
राजस्थान रॉयल्स की टीम: रियान पराग (अस्थायी कप्तान), संजू सैमसन, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, युद्धवीर सिंह, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, वानिंदु हसरंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय सिंह, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी और कुणाल राठौड़।
