क्रिकेट

IPL 2025 Retention Rules: आईपीएल 2025 रिटेंशन नियमों का आधिकारिक ऐलान, ये हुए बड़े बदलाव

IPL 2025 Retention Rules: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के रिटेंशन के नियमों मे कई बड़े बदलाव हो गए हैं। आईपीएल की टीमें अब 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर पाएंगे वहीं एक प्लेयर आरटीएम के तहत खरीदा जा सकता है। रिटेशन नियमों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं बड़े बदलाव

Image

आईपीएल ऑक्शन

IPL 2025 Retention Rules: इंडियन प्रींमियर लीग 2025 के रिटेंशन के नियमों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल आईपीएल के नियम घोषित कर दिए गए हैं। आईपीएल ऑक्शन में कई नियम बदल गए हैं। आईपीएल 2025 से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।इन 6 प्लेयर्स में 5 रिटेन हो सकते हैं और एक आरटीएम हो सकता है। या फिर आरटीएम और रिटेन मिलाकर किसी भी तरह 6 हो सकता है।

इसके अलावा आरटीएम कार्ड 2018 के बाद पहली बार वापस आ रहा है। नीलामी की राशि बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दी गई है। लेकिन अगर कोई फ्रेंचाइजी मेगा-नीलामी से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है तो उसे 75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम चुकानी होगी। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर रुल भी रहने वाला है।

आईपीएल छोड़ने वाले खिलाड़ियों की अब खैर नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में बिकने के बाद कई खिलाड़ी अंतिम समय पर टीम का साथ छोड़ देते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइज को बड़ा नुकसान हो जाता है। इसी को रोकने के लिए आईपीएल ने अब ऐसे प्लेयर्स पर 2 साल का बैन का ऐलान कर दिया है।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम रहेगा लागू

इम्पैक्ट प्लेयर रूल आईपीएल 2027 तक लागू रहने वाला है। कई टीमों ने इसे हटाने की मांग की थी लेकिन इसे खारिज कर दिया गया है और इस नियम को 2027 तक लागू करने का ऐलान कर दिया है।

रिटायरमेंट के बाद भारतीय खिलाड़ी होगा अन्कैप्ड

किसी कैप्ड भारतीय खिलाड़ी को अनकैप्ड माना जाएगा अगर वो पिछले पांच साल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो और ना ही बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रहा हो। ये नियम केवल भारतीय खिलाड़ियों के पर लागू होगा।ऐसे में इसका फायदा चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को मिल सकता है जो कि अन्कैप्ड प्लेयर के रुप में रिटेन हो सकते हैं।
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article