क्रिकेट

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS Match Timing Today: कितनी बजे शुरू होगा पंजाब और बेंगलुरू के बीच फाइनल मैच

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS Match Timing Today, Indian Premier League Final Match Punjab Banaam Bengaluru Kitne Baje Shuru Hoga: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

Image

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स आज का मैच कब शुरू होगा

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS Match Timing Today: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीम मंगलवार को जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का 18 साल का इंतजार खत्म करना होगा।सभी की निगाहें हालांकि हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली पर टिकी रहेंगी जो शुरू से आरसीबी से जुड़े होने के बावजूद अभी तक अपनी टीम को आईपीएल का चैंपियन नहीं बना पाए हैं। आरसीबी और कोहली का यह चौथा फाइनल होगा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर की जर्सी पहने हजारों प्रशंसक नजर आ सकते हैं।आरसीबी ने अपनी पिछली समस्याओं को पीछे छोड़कर इस बार शुरू से लेकर अंत तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने पहले क्वालीफायर में पंजाब को आठ विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया और उनकी टीम अपने इसी प्रदर्शन को दोहराने के लिए प्रतिबद्ध होगी।कोहली (614 रन) ने हर साल की तरह इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह इस साल भी आरसीबी की बल्लेबाजी के मुख्य स्तंभ रहे। इस बार उन्हें अन्य खिलाड़ियों का भी अच्छा सहयोग मिला जिसने मुख्य अंतर पैदा किया।इस वर्ष कोहली अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं रहे हैं जिन पर सबका ध्यान केंद्रित रहा है, बल्कि उन्होंने चुपचाप आरसीबी को मजबूत करने का काम किया है।

मुल्लांपुर में अपने घरेलू मैदान पर पहले क्वालीफायर में आरसीबी से मिली करारी हार के बावजूद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया। उसने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को हराकर 11 वर्षों के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया।दस टीमों की अंक तालिका के दूसरे हाफ में लगातार शीर्ष पर रहने वाली पंजाब किंग्स ने कप्तान अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की देखरेख में महत्वपूर्ण प्रगति की है।अय्यर (603 रन) के नेतृत्व में पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बना था। इस तरह से लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल में पहुंचना एक ऐसे नेतृत्वकर्ता के रूप में उनकी क्षमताओं के बारे में बहुत कुछ कहता है जो इस प्रारूप में किसी भी अन्य की तरह ही अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह से संगठित करता है।इसलिए यह आश्चर्य की बात नहीं है कि अय्यर टूर्नामेंट के 18 साल के इतिहास में एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में तीन अलग-अलग टीमों का नेतृत्व किया है, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स तीसरी टीम है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Date)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मुकाबला मंगलवार (3 जून 2025) को खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला कहां खेला जाएगा। (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Venue)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Timing)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match On Tv)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Match Live Streaming)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (RCB vs PBKS Squads)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, यश दयाल।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, विष्णु विनोद (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, पाइला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बराड़, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विशाल विजयकुमार, यश ठाकुर, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, काइल जैमीसन।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article