क्रिकेट

IPL 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, विकटों की झड़ी लगाने वाला गेंदबाज हो सकता है बाहर

Tushar Deshpande injury: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 राजस्थान रॉयल्स के लिए खास होने वाला है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम एक बार फिर से 17 साल बाद खिताब जीतना चाहेगी। हालांकि टीम को टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही एक बड़ा झटका लग गया है जिससे उनके कैंप में हलचल मच जाएगी।

Image

राजस्थान रॉयल्स को झटका (फोटो- IPL/BCCI)

Tushar Deshpande injury: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे टखने की चोट के के कारण अगले "दो से तीन महीने" तक मैदान से बाहर रह सकते हैं। इसी चोट के लिए पिछले साल सितंबर में लंदन में उनकी सर्जरी हुई थी।

29 वर्षीय तुषार ने पिछला मैच जुलाई, 2024 में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान खेला था। इस चोट के फिर से उभरने के कारण दाएं हाथ के इस गेंदबाज को इस सत्र में सभी प्रतियोगिताओं से दूर रहना पड़ा है और वह 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण से भी लगभग बाहर हो गए हैं। इस प्रक्रिया से जुड़े एक डॉक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया, "तुषार की चोट फिर से उभर आई है, जिसके कारण वह अगले दो से तीन महीने तक मैदान से दूर रह सकते हैं।"

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना मुश्किल

देशपांडे आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के लिए तैयार हैं और यह देखना बाकी है कि 14 मार्च से शुरू होने वाले सीजन के लिए वह पूरी तरह से फिट हो पाते हैं या नहीं। अगर वे नहीं खेलते हैं तो ये राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए बुरी खबर हो सकती है। तुषार देशपांडे आईपीएल में विकटों की झड़ी लगाने के लिए जाने जाते हैं। तुषार देशपांडे 33 मैचों में 47 विकेट ले चुके हैं। वे इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे। आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें भारतीय टीम में भी जगह मिली थी।

राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वॉड (Rajasthan Royals IPL 2025 Full Squad)

संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर,जोफ्रा आर्चर, महीष तीक्ष्णा, वनिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फज़लहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article