क्रिकेट

India Test Squad: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, पंत और जडेजा की हुई वापसी

बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड दौरे पर नजरअंदाज किए जाने वाले ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ ऋषभ पंत की वापसी हुई है। वहीं, सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

Image

IND Test Squad- फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, केएल राहुल उनके डिप्टी होंगे। टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। उससे पहले टीम एक चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी।

मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान नजरअंदाज किए रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा ऋषभ पंत को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच के चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। भारतीय मैनेजमेंट ने जसप्रीत बुमराह को टीम में रखने का फैसला किया है। हालांकि, उनका और सुदर्शन का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा।

7 अगस्त से टीम इंडिया खेलेगी प्रैक्टिस मैच

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'मेंस चयन समिति ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम चुनी है। सीरीज से पहले, टीम कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो 7 अगस्त से शुरू होगा। साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता BCCI COE से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगी। वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।'

भारत का श्रीलंका दौरा-

मैचतारीखसमयवेन्यू
पहला टेस्ट मैच15-19 अगस्त10 बजेगाले
दूसरा टेस्ट मैच23-27 अगस्त10 बजे कोलंबो

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पड्डिकल, सारांश जैन।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article