स्पोर्ट्स

दोस्ती, देश और मेडल: चोट के कारण बाहर होने से आंसू नहीं रोक पाए तेजस्विन शंकर, लेकिन कुशारे की मदद की और भारत को मिला रजत पदक

Commonwealth Games 2026: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन शंकर बेहद भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2022 में बर्मिंघम में कांस्य पदक जीता था। वार्म-अप के दौरान उनके घुटने में तेज दर्द हुआ और अपने पहले प्रयास में सफल रहने के बावजूद वह आगे भाग नहीं ले पाए। वह हालांकि अपने साथी खिलाड़ी सर्वेश कुशारे की मदद के लिए आयोजन स्थल पर ही रुके रहे जिन्होंने रजत पदक जीता।

Image

चोटिल तेजस्विन ने सर्वेश की पदक जीतने में मदद की (AI Generated Image)

घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन शंकर बेहद भावुक हो गए और अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 2022 में बर्मिंघम में कांस्य पदक जीता था। वार्म-अप के दौरान उनके घुटने में तेज दर्द हुआ और अपने पहले प्रयास में सफल रहने के बावजूद वह आगे भाग नहीं ले पाए। वह हालांकि अपने साथी खिलाड़ी सर्वेश कुशारे की मदद के लिए आयोजन स्थल पर ही रुके रहे जिन्होंने रजत पदक जीता।

तेजस्विन ने बाद में पत्रकारों से कहा, "मेरे घुटने में तेज दर्द हुआ। यह वार्म-अप के दौरान हुआ। यह कोई नई बात नहीं है। मेरे घुटनों में हमेशा से इस तरह की परेशानी रही है। मुझे नहीं लगता कि ऊंची कूद का कोई ऐसा खिलाड़ी हो जिसे यह समस्या न हो। इसीलिए इसे ’जम्पर नी’ कहा जाता है। हर कोई इससे निपट लेता है।"

तेजस्विन ने कहा कि इस दर्द के उभरने का समय गलत था जिससे वह दुखी हैं क्योंकि वह इस विश्वास के साथ ग्लास्गो पहुंचे थे कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में एक और पदक जीत सकते हैं। उन्होंने कहा, "लेकिन ये उन दिनों में से एक था जब यह दर्द उभर गया। मैं सच में बहुत दुखी हूं मुझे पदक जीतने का पूरा विश्वास था।"

तेजस्विन को हालांकि बृहस्पतिवार से से शुरू होने वाली डेकाथलॉन प्रतियोगिता तक ठीक होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "मेरे पास अभी भी दो दिन हैं। मैं अगले दो दिनों में पूरी तरह फिट होने के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा। मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा। मैं यहां छुट्टी मनाने नहीं आया हूं।"

प्रतियोगिता से बाहर होने के बावजूद तेजस्विन आयोजन स्थल पर ही रुके रहे और अपने साथी खिलाड़ी कुशारे की मदद करने के लिए उन्होंने अपनी भूमिका बदल ली। कुशारे ने खराब शुरुआत के बाद अपनी लय वापस पाने में मदद के लिए तेजस्विन की तकनीकी सलाह को श्रेय दिया। कुशारे ने कहा, "मैं पहले प्रयास में ही ऊंचाई पार करना चाहता था, लेकिन 2.25 मीटर पर मेरी लय बिगड़ गई। इसके बाद तेजस्विन ने मुझे रन-अप में आगे बढ़ने के लिए कहा और इससे मदद मिली।"

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article