स्पोर्ट्स

Today India Commonwealth Schedule: पांच मेडल इवेंट में चुनौती पेश करेंगे भारतीय एथलीट, आज भारत का कॉमनवेल्थ शेड्यूल

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपनी अच्छी शुरुआत को और आगे बढ़ाना चाहेगा। जब मंगलवार, 28 जुलाई को उसके एथलीट एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, पैरास्विमिंग और लॉन बाउल्स में मुकाबला करेंगे। इस दौरान पांच मेडल इवेंट्स में भारतीय खिलाड़ी मेडल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।

Image

आज भारत का कॉमनवेल्थ शेड्यूल- Today India Commonwealth Schedule

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारत की मेडल की उम्मीदें वेटलिफ्टर में निरुपमा देवी सेराम और हरजिंदर कौर पर टिकी होंगी। जबकि पूजा सिंह और गुलवीर सिंह एथलेटिक्स फाइनल में मुकाबला करेंगी। पांच भारतीय बॉक्सर भी क्वार्टर फाइनल में होंगे, जिनकी जीत से कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो जाएगा। वहीं, स्विमिंग चैलेंज में साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज लीड करेंगे।

भारत मंगलवार, 28 जुलाई को स्विमिंग से शुरुआत करेगा, जहां मेंस की 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में साजन प्रकाश अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारत शाम साढ़े छह बजे अपना पहला मेडल इवेंट वेटलिफ्टिंग के जरिए शुरू करेगा। महिलाओं की 63 किलोग्राम भार वर्ग में निरुपमा की निगाहें फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने पर होंगी।

CWG 2026 में 28 जुलाई को भारत का शेड्यूल (सभी समय IST के अनुसार)

दोपहर 3:26 pm: स्विमिंग - साजन प्रकाश मेंस की 50m बटरफ्लाई हीट्स (हीट 9) में।

दोपहर 4:41 pm: स्विमिंग - श्रीहरि नटराज मेंस की 100m बैकस्ट्रोक हीट्स (हीट 6) में।

दोपहर 4:46 pm: एथलेटिक्स - राजेश रमेश मेंस की 400m राउंड 1 (हीट 3) में।

दोपहर 4:57 pm: पैरा स्विमिंग - रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिग्ना मेंस की 50m फ्रीस्टाइल S13 हीट्स (हीट 1) में।

दोपहर 4:57 pm: पैरा स्विमिंग - इमाम अली मेंस की 50m फ्रीस्टाइल S13 हीट्स (हीट 2) में।

शाम 5:10 बजे: एथलेटिक्स - विशाल TK मेंस की 400m राउंड 1 (हीट 6) में।

शाम 6:30 बजे: वेटलिफ्टिंग (मेडल इवेंट) - निरुपमा देवी सेराम महिलाओं के 63kg फाइनल में।

रात 10:20 बजे: लॉन बाउल्स - नवनीत सिंह और दिनेश कुमार मेंस के पेयर्स सेक्शनल प्ले में।

रात 10:30 बजे: बॉक्सिंग - प्रीति पवार महिलाओं के 54kg क्वार्टर फाइनल में।

रात 11:00 बजे: वेटलिफ्टिंग (मेडल इवेंट) - हरजिंदर कौर महिलाओं के 69kg फाइनल में।

रात 11:00 बजे: बॉक्सिंग - प्रिया घनघस महिलाओं के 60kg क्वार्टर फाइनल में।

रात 11:30 बजे: 3x3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल - महिलाओं के प्ले-इन में मीनाक्षी, रीना, लक्ष्मी और रितु।

11:30 pm: बॉक्सिंग - परवीन हुड्डा महिलाओं के 65kg क्वार्टर फाइनल में।

11:35 pm: एथलेटिक्स (मेडल इवेंट) - पूजा सिंह महिलाओं की हाई जंप फाइनल में।

11:37 pm: पैरा स्विमिंग (मेडल इवेंट) - रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिग्ना मेंस की 50m फ़्रीस्टाइल S13 फाइनल में (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।

11:37 pm: पैरा स्विमिंग (मेडल इवेंट) - इमाम अली मेंस की 50m फ़्रीस्टाइल S13 फ़ाइनल में (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।

12:15 am (29 जुलाई): बॉक्सिंग - जदुमणि सिंह मंडेंगबाम मेंस के 55kg क्वार्टर फाइनल में।

12:50 am (29 जुलाई): स्विमिंग - साजन प्रकाश मेंस की 50m बटरफ्लाई सेमीफ़ाइनल में (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।

12:55 am (29 जुलाई): एथलेटिक्स (मेडल इवेंट) - गुलवीर सिंह मेंस की 10,000m फाइनल में।

1:20 am (29 जुलाई): लॉन बाउल्स - नयनमोनी सैकिया महिला सिंगल्स सेक्शनल प्ले में।

1:30 am (29 जुलाई): बॉक्सिंग - कपिल पोखरिया मेंस के 90kg क्वार्टरफाइनल में।

1:33 am (29 जुलाई): स्विमिंग - श्रीहरि नटराज मेंस की 100m बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल में (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article