क्रिकेट

टीम इंडिया में नया चेहराः कौन हैं सारांश जैन, भारत की सफेद जर्सी में पहली बार दम दिखाएगा 'ऑलराउंडर'

Know All About Saransh Jain, IND vs SL Test Series 2026: बीसीसीआई की राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति ने 15 अगस्त से शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टीम में एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। आइए जानते हैं कौन हैं सारांश जैन।

Image

कौन हैं टीम इंडिया में नई एंट्री सारांश जैन (AI Generated Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का श्रीलंका दौरा 2026
  • श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित
  • सारांश जैन टीम इंडिया में नया चेहरा होंगे

India Squad For IND vs SL Test Series, Who Is Saransh Jain: तीन विदेशी दौरों पर सीमित ओवर क्रिकेट खेलने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के तहत होने वाली टेस्ट सीरीज खेलने के लिए कमर कस चुकी है। भारतीय टीम कुछ दिन आराम करेगी और उसके बाद 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों की महत्वपूर्ण सीरीज खेलेगी ताकि WTC अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर सके। इसी सीरीज को नजर में रखते हुए आज (मंगलवार) बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है।

श्रीलंका के खिलाफ जिस भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हुआ है उसके कप्तान शुभमन गिल होंगे, जबकि, केएल राहुल को उप-कप्तान बनाया गया है। टेस्ट सीरीज़ से पहले, भारत कोलंबो में चार दिन का प्रैक्टिस मैच खेलेगा, जो 7 अगस्त से शुरू होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (GICS) में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में होगा।

टीम इंडिया में नई एंट्री- सारांश जैन

स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह सारांश जैन को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। सारांश जैन की उम्र 33 साल है और वो लंबे समय से घरेलू क्रिकेट में मेहनत कर रहे हैं और अपने मौके का इंतजार कर रहे थे।

कौन हैं सारांश जैन?

सारांश जैन मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म 31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। वो एक शानदार ऑलराउंडर हैं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं। अब तक वो सेंट्रल जोन, इंडिया-ए , इंडिया-डी, मध्य प्रदेश क्रिकेट टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम से खेल चुके हैं।

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सारांश की बल्लेबाजी से उम्मीदें (SLC)

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में सारांश की बल्लेबाजी से उम्मीदें (SLC)

सारांश जैन के आंकड़े कैसे हैं?

फॉर्मेट मैच व पारी कितने रन और विकेट बैटिंग औसत शतक अर्धशतक
प्रथम श्रेणी क्रिकेट54 मैच, 85 पारी2223 रन और 188 विकेट31.75214
लिस्ट-ए क्रिकेट (50 ओवर)47 मैच, 35 पारी553 रन और 38 विकेट17.8301
टी20 क्रिकेट20 मैच, 8 पारी37 रन और 18 विकेट6.1600
श्रीलंका के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का जलवा भी दिखाएंगे सारांश जैन

श्रीलंका के खिलाफ अपनी गेंदबाजी का जलवा भी दिखाएंगे सारांश जैन

बुमराह को लेकर ताजा अपडेट

टीम में मुख्य तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस मंज़ूरी मिलने पर निर्भर करेगा। इसी तरह, बी साई सुदर्शन का खेलना भी COE से मंज़ूरी मिलने पर निर्भर करेगा।

जडेजा की होगी वापसी

वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा मई 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान लगी टेनिस एल्बो की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी वापसी से उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में भारत का स्पिन अटैक मज़बूत होगा। टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और देवदत्त पडिक्कल भी शामिल हैं। दो मैचों की यह टेस्ट

WTC के लिए मशक्कत

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल का हिस्सा होगी। एशिया की दिग्गज भारतीय टीम अभी ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) स्टैंडिंग में पांचवें स्थान पर है। टीम ने नौ मैचों में चार जीत हासिल की हैं, चार में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत के 52 पॉइंट्स और 48.15 पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) हैं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत )विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमरा*, मोहम्मद। सिराज, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, प्रिसिध कृष्णा और गुरनूर बराड़।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article