RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। राजस्थान रॉयल्स की नजर जीत के चौथे पर है, जबकि आरसीबी की नजर हार पर ब्रेक लगाने पर है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान ने पिछले मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को मात दी थी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से हार का सामना करना पड़ा था।
राजस्थान की टीम का शानदार प्रदर्शन जारी
आईपीएल के मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु की टीम नई रणनीति के साथ मैदान पर खेलने उतरेगी। पिछले प्रदर्शन पर नजर डालें तो आरसीबी ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है और 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। अब पॉइंट टेबल पर नजर डालते हैं कि राजस्थान रॉयल्स की टीम 6 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु 2 अंक के साथ टेबल में 8वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबकि, आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल का पलड़ा भारी है। राजस्थान का जीत प्रतिशत 55 प्रतिशत है, जबकि आरसीबी का जीत प्रतिशत 45 प्रतिशत है।

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का जीत प्रतिशत। (फोटो - Google Screengrab)
राजस्थान के खिलाफ आरसीबी का पलड़ा भारी
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। इसमें दौरान राजस्थान के खिलाफ आरसीबी का पलड़ा भारी है। आरसीबी को 15 मैचों में और राजस्थान को 12 मैचों में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 3 मैचों का परिणाम नहीं निकल सका है। राजस्थान के खिलाफ आरसीबी का हाइएस्ट स्कोर 200 रन है, जबकि आरसीबी के खिलाफ राजस्थान का उच्चतम स्कोर 217 रन है। वहीं, दोनों टीमों का लोएस्ट स्कोर 75 रन के अंदर है।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का स्क्वॉड
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।
