RR vs PBKS, Rajasthan Royals vs Punjab Kings Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर इस मुकाबले में टीम जीत हासिल कर लेती है तो क्वालीफाई कर लेगी। वहीं, पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
टेबल में पंजाब से आगे राजस्थान
आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का दबदबा है। टीम को 12 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत और सिर्फ 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 16 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स का मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम को 12 मैचों में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत और 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, राजस्थान का पंजाब के खिलाफ जीत प्रतिशत ज्यादा है। राजस्थान का जीत प्रतिशत 57% है, जबकि पंजाब का जीत प्रतिशत 43% है।
ओवरऑल राजस्थान का दबदबा
आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच कुल 27 मैच खेले गए हैं। इसमें राजस्थान का दबदबास बरकरार है। टीम को 16 मैचों में जीत और पंजाब किंग्स को 11 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मैचों का परिणाम निकला है। पंजाब के खिलाफ राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 226 रन और लोएस्ट स्कोर 112 रन है, जबकि राजस्थान के खिलाफ पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 223 रन और लोएस्ट स्कोर 124 रन है।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Squads)
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमैन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर।
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Squads)
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।
