क्रिकेट

RR vs PBKS Pitch Report: राजस्थान और पंजाब के बीच आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2024, RR vs PBKS Pitch Report Today Match: आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच पंजाब किंग्स के लिए सिर्फ औपचारिकता होगा क्योंकि वे टूर्नामेंट में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुके हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम टूर्नामेंट में दूसरी टीम बन चुकी है जिसने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है । आज का मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाना है। यहां जानेंगे गुवाहाटी के इस क्रिकेट मैदान की पिच रिपोर्ट और, ग्राउंड के दिलचस्प आंकड़े और यहां पर क्या कहता है दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड।

Image

राजस्थान-पंजाब मैच पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज का मुकाबला
  • राजस्थान रॉयल्स की टक्कर पंजाब किंग्स से होगी
  • सीजन में पहली बार गुवाहाटी में होगा मैच

IPL 2024, RR vs PBKS Pitch Report Today Match: आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में होने वाला मुकाबला सिर्फ एक औपचारिकता कहा जा सकता है। आमने-सामने होंगी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीमें। पिछले आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की लखनऊ पर जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2024 प्लेऑफ में जाने वाली कोलकाता के बाद दूसरी टीम बन गई है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर है। ऐसे में ये मुकाबला एक 'डेड रबर' के रूप में देखा जा सकता है। इस मैच की खास बात ये है कि मुकाबले का आयोजन इस सीजन में पहली बार गुवाहाटी (Guwahati) के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा।

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आज खेला जाने वाले मुकाबले से पहले आइए आपको बता देते हैं कि दोनों टीमों का आईपीएल इतिहास में आमने-सामने का रिकॉर्ड कैसा रहा है। राजस्थान और पंजाब के बीच आज तक 27 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 16 बार राजस्थान की टीम को जीत मिली है, जबकि 11 मैचों में पंजाब ने राजस्थान को हराया है। मौजूदा सीजन में इनके बीच हुए पहले चरण के मैच में राजस्थान ने पंजाब को 3 विकेट से शिकस्त दी थी। अब चर्चा कर लेते हैं आज के मैच के उन खिलाड़ियों की जिन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर (Jos Buttler) के टूर्नामेंट से हटने का झटका तो लगा है, लेकिन उनकी तरफ से उनके कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) जैसे खिलाड़ी धमाल मचाने को तैयार होंगे। वहीं पंजाब किंग्स के लिए कुछ मैचों के अलावा ये सीजन खास नहीं रहा है। उनके कप्तान शिखर धवन अब भी चोटिल हैं या फिर खेलेंगे अभी इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में कप्तानी सैम करन (Sam Curran) करेंगे जो इस मुकाबले के बाद टूर्नामेंट को विदा कहकर इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे जहां टी20 विश्व कप से पहले उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलनी है। करन के अलावा टीम में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) जैसे युवा खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी।

राजस्थान-पंजाब मैच पिच रिपोर्ट (RR vs PBKS Pitch Report Today Match)

इंडियन प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला राजस्थान और पंजाब के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में होने जा रहा है। इस मैदान पर सीजन का ये पहला मुकाबला होगा। यहां की पिच एक हाई-स्कोरिंग विकेट है और एक बार फिर फैंस को बल्लेबाजों का दम देखने को मिल सकता है। वेन्यू जरूर नया है लेकिन बल्लेबाजों का अंदाज यहां भी वैसा ही दिखेगा जैसा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान अन्य मैदानों में नजर आया है। इस मैदान पर पिच दोनों पारियों में एक जैसी बरकरार रहने की उम्मीद है, यानी आप पहले बल्लेबाजी करें या बाद में लक्ष्य का पीछा करें, उससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला। गेंदबाजों की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स को एक जैसा फायदा मिलने के आसार हैं, बस दोनों को ही बल्लेबाजों के आक्रामक रवैये से बचकर रहना होगा।

इस मैदान पर राजस्थान और पंजाब के आंकड़े (RR vs PBKS Stats At Guwahati)

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में इस आईपीएल सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया है। यहां इस बार दो ही मैच होने हैं, एक तो आज राजस्थान और पंजाब के बीच और दूसरा कुछ दिन बाद राजस्थान और कोलकाता के बीच। अगर आज के मैच के नजरिए से देखें तो इस ग्राउंड पर अब तक आईपीएल इतिहास में दो ही मैच खेले जा चुके हैं और उनमें से एक मुकाबला राजस्थान औरं पंजाब के बीच ही हुआ था। वो इस मैदान पर का पहला आईपीएल मैच भी था जो पिछले सीजन में आयोजित हुआ था। उस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोते हुए 197 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन ही बना सकी थी और पंजाब किंग्स ने रोमांचक अंदाज में वो मैच 5 रन से जीता था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article