क्रिकेट

DC vs MI: आज होने वाले दिल्ली-मुंबई रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega DC vs MI: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबला है। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे दिल्ली और मुंबई के बीच होगा। यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

Image

आज का मैच कौन जीतेगा (साभार-IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली और मुंबई का मैच
  • मैच से पहले यहां देखें विन प्रीडिक्शन
  • दिल्ली पिछला मुकाबला जीत कर पहुंची है

DC vs MI, Delhi Capitals vs Mumbai Indians Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज डबल हेडर मुकाबले हैं। पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत गजब की फॉर्म में हैं और मुंबई के सामने दिल्ली की बल्लेबाजी बड़ी चुनौती साबित होगी। डेविड वॉर्नर की अनुपस्थिति में जिस तरह से जैक फ्रेजर मैकगर्क और ट्रिस्टन स्टबस ने जिस तरह की बल्लेबाजी की है उसको देखते हुए दिल्ली की टीम मुंबई के खिलाफ मजबूत नजर आ रही है। गेंदबाजी में दिल्ली के पास कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की ऐसी खतरनाक स्पिन जोड़ी है जिन्हें मीडिल ओवर में विकेट लेने में मजा आता है।

वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम इस सीजन संघर्ष करते हुए नजर आई है। रोहित और ईशान को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज कंसिसटेंसी से बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे हैं। खासतौर से सूर्यकुमार यादव से टीम को काफी उम्मीद थी, लेकिन एक पारी के बाद वह लगातार फेल रहे हैं। गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह को छोड़ कर कोई भी गेंदबाज प्रभावी नहीं दिखा है।

हेड टू हेड में दोनों टीम का रिकॉर्ड

हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम 34 बार आमने-सामने आई है। 34 में से 19 मुकाबला मुंबई इंडियंस के पक्ष में रहा है जबकि 15 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। इस सीजन के प्रदर्शन के आधार पर भी दिल्ली की टीम मजबूत नजर आ रही है। आज के मैच में विन प्रीडिक्शन की बात करें तो यहां मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गूगल के अनुसार 59 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम विजेता बनेगी जबकि केवल 41 प्रतिशत लोग दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में हैं।

DC VS MI WIN PREDICTION

दिल्ली या मुंबई कौन जीतेगा आज का मैच (साभार-स्क्रीनग्रैब)

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

1 पृथ्वी शॉ, 2 जेक फ्रेजर-मैकगर्क, 3 शाई होप, 4 ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), 5 ट्रिस्टन स्टब्स, 6 अभिषेक पोरेल, 7 अक्षर पटेल, 8 कुलदीप यादव, 9 झाई रिचर्डसन, 10 मुकेश कुमार, 11 खलील अहमद।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन-

1 रोहित शर्मा, 2 इशान किशन (विकेटकीपर), 3 सूर्यकुमार यादव, 4 तिलक वर्मा, 5 हार्दिक पंड्या (कप्तान), 6 टिम डेविड, 7 नेहल वढेरा, 8 मोहम्मद नबी, 9 जेराल्ड कोएट्जे, 10 पीयूष चावला, 11 जसप्रीत बुमराह

End of Article