क्रिकेट

CSK vs PBKS: चेन्नई और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

Aaj ka match kaun jitega CSK vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा। मैच से पहले जानिए क्या कहता है विन प्रीडिक्शन?

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पजाब किंग्स (साभार-IPL)

CSK vs PBKS, Chennai Super Kings vs Punjab Kings Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल में आज रिकॉर्डतोड़ चेज करने वाली पंजाब किंग्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा इसलिए चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। मेजबान टीम ने पिछले मैच में सनराइजर्स पर 78 रन की आसान जीत दर्ज की।

दूसरी तरफ पंजाब की टीम केकेआर के खिलाफ टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा चेज करके आई है। पंजाब किंग्स के नौ मैच में छह अंक हैं। टीम मौजूदा आठवें स्थान से आगे बढ़ने को बेताब है। इसके लिए टीम के बल्लेबाजों से एक बार फिर से एकजुट प्रदर्शन की उम्मीद है। जिम्मेदारी एक बार फिर नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक जड़ने वाले जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह के कंधों पर होगी।

हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अब तक खेले गए कुल 28 मुकाबले में 15 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की है जबकि पंजाब किंग्स 13 मुकाबलों में जीती है। विन प्रीडिक्शन की बात करें तो यहां भी चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। गूगल के अनुसार चेन्नई के जीतने के चांसेस 59 प्रतिशत है जबकि पंजाब की जीत का प्रतिशत 41 है।

WIN PREDICTION CSK VS PBKS

पंजाब बनाम चेन्नई का विन प्रीडिक्शन (स्क्रीनग्रैब)

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, सैम करन, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन-अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना

End of Article