क्रिकेट

IPL 2024: एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ते ही चमकी श्रेयस अय्यर की किस्मत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 21, 2024, 08:18 PM IST

एमएस धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी युवा रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंपने के बाद श्रेयस अय्यर आगामी सीजन के सबसे अनुभवी कप्तान बनकर उभरे हैं। जानिए सभी कप्तानों का आईपीएल में कैसा रहा है कप्तानी प्रदर्शन?

Image

आईपीएल 2024 में सभी टीमों के कप्तान(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रेयस अय्यर होंगे आईपीएल 2024 के सबसे अनुभवी कप्तान
  • कप्तानी अनुभव के मामले में केएल राहुल दूसरे पायदान पर
  • तीन खिलाड़ी करेंगे आईपीएल में कप्तानी करियर का आगाज

IPL 2024, Most Experienced Captain: एमएस धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौपते ही कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की किस्मत चमक गई। वो आईपीएल 2024 के सबसे अनुभवी कप्तान बनकर उभरे। श्रेयस अय्यर चोट से उबरने के बाद वापस केकेआर में लौटे हैं। पिछले सीजन वो कोलकाता का नेतृत्व नहीं कर सके थे। बावजूद इसके वो मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा मैचों में कमान संभालने वाले कप्तान होंगे।

पहली बार कप्तानी करेंगे कमिंस, गिल और रुतुराज

पैट कमिंस, शुभमन गिल और रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने जा रहे हैं। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या दो-दो टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। ऋषभ पंत, शिखर धवन,फॉफ डुप्लेसी, संजू सैमसन पिछले कुछ सीजन से कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन अनुभव के मामले में श्रेयस अय्यर सबसे भारी पड़े हैं।

अय्यर हैं आईपीएल 2024 के सबसे अनुभवी कप्तान

श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कुल मिलाकर 55 मैच में कप्तानी की है। श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की साल 2018 से 2020 के बीच तीन साल कमान संभाली थी। 41 मैच में दिल्ली के लिए उन्होंने कप्तान खेले जिसमें से 21 में जीत और 18 में हार मिली। दो मैच बराबरी पर समाप्त हुए। अय्यर ने 14 मैच में केकेआर की कप्तानी की है जिसमें से 6 में जीत और 8 में हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर 55 मैच में बतौर कप्तान अय्यर को 27 में जीत 26 में हार मिली। वहीं 2 मैच बराबरी पर समाप्त हुए।

केएल राहुल हैं दूसरे पायदान पर

अय्यर के बाद केएल राहुल आईपीएल 2024 के दूसरे सबसे अनुभवी कप्तान हैं। केएल राहुल ने 51 मैच में आईपीएल में कप्तानी की है जिसमें से 25 में जीत और 24 में हार मिली है। जबकि 2 मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए। राहुल ने लखनऊ की 24 मैच में कप्तानी की है। जिसमें से 14 में जीत मिली और 10 में हार का सामना करना पड़ा। राहुल ने 2020 से 2021 के बीच तीन सीजन में 27 मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी की जिसमें से 11 में जीत और 14 में हार मिली और दो मुकाबले टाई हुए।

सैमसन का है तीसरे पायदान पर कब्जा

संजू सैमसन ने 2021 से 2023 के बीच 45 मैच में राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली है जिसमें से 22 में जीत और 23 में हार का सामना करना पड़ा।

हार्दिक पांड्या ने 31 मैच में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी की जिसमें से 22 में टीम को जीत और 9 में हार मिली। ऋषभ पंत ने दिल्ली की 30 मैच में कप्तानी की जिसमें 16 में जीत और 13 में हार मिली। एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। फॉफ डुप्लेसी ने 2022 से 2023 के बीच 27 मैच में आरसीबी की कप्तानी की और इसमें 14 में जीत और 13 में हार मिली है।

धवन का फीका है कप्तानी रिकॉर्ड

शिखर धवन ने आईपीएल में 22 मैच में कप्तानी की है। जिसमें से 8 में जीत और 14 में हार मिली। शिखर धवन पंजाब के मौजूदा कप्तान हैं। धवन ने 12 मैच में पंजाब किंग्स की कप्तानी की है जिसमें से 4 में जीत और 8 में पंजाब को हार मिली। धवन ने 10 मैच में हैदराबाद की कप्तानी की जिसमें से 4 में जीत और 6 में हार मिली।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article