क्रिकेट

IPL 2024, RR (Rajasthan Royals) Team Full Squad: जानिए नीलामी के बाद कैसी है राजस्थान रॉयल्स की सेना, तीन खिलाड़ियों की जगह रह गई बाकी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 19, 2023, 09:40 PM IST

IPL 2024, RR (Rajasthan Royals) Team Full Squad: नीलामी से पहले 17 खिलाड़ियों को किया था रिटेन। नीलामी के बाद तीन भारतीय खिलाड़ियों की जगह है बाकी। आईपीएल 2024 की नीलामी के बाद जानिए कैसी है राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम?

Image

राजस्थान रॉयल्स फुल स्कवॉड लिस्ट

IPL 2024, RR Rajasthan Royals Team Full Squad: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2024 के लिए नीलामी में बेहद कंजूसी के साथ खरीदारी की। 16 साल से दूसरी खिताबी जीत की इंतजार कर रही राजस्थान की टीम ने 5 विदेशी सहित कुल 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया था उसे टीम को पूरा करने के लिए तीन विदेशी और 5 देसी खिलाड़ी खरीदने थे। ऐसे में राजस्थान के टीम मैनेजमेंट ने तीन विदेशी सहित कुल पांच खिलाड़ियों को खरीदा। नीलामी में पहली खरीदारी राजस्थान ने रोवमैन पॉवेल के रूप में की। इसके लिए उन्होंने 7.4 करोड़ रुपये खर्च किए। यही उनकी सबसे बड़ी खरीदारी रही।

राजस्थान ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव

इसके अलावा राजस्थान ने शुभम दुबे, टॉम कोहलर कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर को खरीदा। राजस्थान की टीम 14.5 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरी थी। इसमें से आधी राशि रोवमैन पॉवेल को खरीदने में उसने खर्च की। इसके अलावा चार खिलाड़ी सस्ते में खरीदे। नीलामी के बाद उसके दल में 8 विदेशी सहित कुल 22 खिलाड़ी हो गए हैं। तीन भारतीय खिलाड़ियों की जगह अभी भी खाली है। उसके पर्स में महज 20 लाख रुपये बचे हैं।

आईपीएल 2024 की नीलामी में राजस्थान ने पहली खरीदारी वेस्टइंडीज रोवमैन पॉवेल को 7.4 करोड़ रुपये में खरीदकर शुरुआत की।

RR Retained Players List IPL 2024

क्रमांकखिलाड़ीभूमिका
1संजू सैमसनविकेटकीपर-बल्लेबाज
2रविचंद्रन अश्विनऑलराउंडर
3यजुवेंद्र चहलस्पिनर
4प्रसिद्ध कृष्णातेज गेंदबाज
5नवदीप सैनीतेज गेंदबाज
6आवेश खान(लखनऊ से ट्रेड)तेज गेंदबाज
7यशस्वी जायसवालबल्लेबाज
8कुलदीप सेनतेज गेंदबाज
9संदीप शर्मातेज गेंदबाज
10रियान परागऑलराउंडर
11ध्रुव जुरेलबल्लेबाज
12कुनाल सिंह राठौड़विकेटकीपर
13जोस बटलरविकेटकीपर बल्लेबाज
14ट्रेंट बोल्टतेज गेंदबाज
15एडम जंपास्पिनर
16शिमरॉन हेटमायरबल्लेबाज
17डोनोवेन फरेराऑलराउंडर

RR Purchased Players List IPL 2024:

क्रमांकखिलाड़ीभूमिकाराशि
1रोवमैन पॉवेल(1 करोड़ बेस प्राइज)ऑलराउंडर7.4 करोड़
2शुभम दुबेबल्लेबाज5.8 करोड़
3टॉम कोहलर कैडमोरविकेटकीपर 40 लाख
4आबिद मुश्ताकऑलराउंडर20 लाख
5नांद्रे बर्गरगेंदबाज50 लाख
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article