क्रिकेट

TATA IPL 2024, CSK vs RCB: चेन्नई में ऋतु का राज, आरसीबी के खिलाफ होम ग्राउंड पर चेन्नई किंग्स का सुपर परफॉर्मेंस

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 23, 2024, 12:13 AM IST

TATA IPL 2024, CSK vs RCB, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले पर डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरू को 6 विकेट से मात दी। आरसीबी के खिलाफ चेन्नई का अपने होम ग्राउंड पर तगड़ा रिकॉर्ड है, जो पिछले 16 सालों से बरकरार है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को पटखनी दी। (फोटो- IPL/BCCI)

TATA IPL 2024, CSK vs RCB, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग का ओपनिंग मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन अनुज रावत और दिनेश कार्तिक की साझेदारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रुतुराज की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 गेंद शेष रहते हुए यह मुकाबला जीत लिया। रुतुरात ने अपनी कप्तानी के साथ टीम ने सीजन में विजयी आगाज किया। इसी आगाज के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु का सपना भी अधूरा सा रह गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने होम ग्राउंड में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के खिलाफ 16 साल में लगातार 8वीं जीत हासिल की।

पहले सीजन में मिली थी हार

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबला खेला जाता है, लेकिन चेन्नई ने बेंग्लुरु के खिलाफ एक और जीत हासिल की। इसी जीत के साथ चेन्नई ने अपने होम ग्राउंड यानी चेपॉक स्टेडियम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के खिलाफ लगातार 8वीं जीत हासिल की। चेन्नई ने आरसीबी के खिलाफ पहली बार 2010 में जीत हासिल की थी। इसके बाद 2011 (2 मैच), 2012, 2013, 2015 और 2019 में जीत हासिल की थी। चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी के खिलाफ सिर्फ एक बार हार मिली है। यह हार आईपीएल के पहले सीजन में यानी 2008 में मिली थी। इसके बाद से चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घर में दबदबा बरकरार है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (डब्ल्यू), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article