क्रिकेट

IPL 2024 Auction List: आईपीएल 2024 ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, 333 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Dec 11, 2023, 11:24 PM IST

IPL 2024 Auction List: आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तारीख का ऐलान हो चुका है। 19 दिसंबर 2023 को दुबई के कोका कोला एरिना में ऑक्शन का भव्य आयोजन होगा। इसमें कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात होगी और कई खिलाड़ियों को निराशा हाथ लगेगी।

Image

19 दिसंबर 2023 को दुबई में होगा IPL 2024 ऑक्शन। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024 Auction List: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2024 के ऑक्शन की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। दुबई के 19 दिसंबर को कोका कोला एरिना में दोपहर 2.30 बजे से ऑक्शन की शुरुआत होगी। ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें 214 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 119 विदेशी खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। बता दें कि ऑक्शन में कुल 77 खाली स्लॉट के लिए बोली लगेगी, जिसमें से 30 विदेशी स्लॉट है। वहीं, पिछले दिनों सभी टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियोंं की लिस्ट जारी की थी।

केकेआर के पास सबसे ज्यादा खाली स्लॉट

टीमखिलाड़ियों की संख्या विदेशी खिलाड़ियों की संख्या कुल खर्च राशि (रुपए में)उपलब्ध राशि (रुपए में)उपलब्ध स्लॉटविदेशी स्लॉट
चेन्नई सुपर किंग्स19568.631.463
दिल्ली कैपिटल्स16471.0528.9594
गुजरात टाइटंस17661.8538.1582
कोलकाता नाइटराइडर्स13467.332.7124
लखनऊ सुपर जायंट्स19686.8513.1562
मुंबई इंडियंस17482.2517.7584
पंजाब किंग्स17670.929.182
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर19576.7523.2563
राजस्थान रॉयल्स17585.514.583
सनराइजर्स हैदराबाद195663463
कुल17350737.05262.957730

अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा

आईपीएल 2024 के ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा है। ऑक्शन में 215 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, जबकि 116 कैप्ड खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इसके अलावा सिर्फ दो एसोसिएट देशों के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

23 खिलाड़ियों का बेस प्राइज 2 करोड़

आईपीएन 2024 ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले लिस्ट में 23 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए है। वहीं, 13 खिलाड़ियो का बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपए है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 1 करोड़, 50 लाख, 30 लाख और 10 लाख रुपए रखा है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article