क्रिकेट

IPL 2024 को लेकर आई बड़ी अपडेट सामने, जानें कब और कहां लगेगी खिलाड़ियों की बोली

IPL 2024 Update: आईपीएल 2024 को लेकर कुछ बड़ी अपडेट सामने आ रही है। फटाफट क्रिकेट के इस 17वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली देश से बाहर लगेगी। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार इसके लिए डेट भी तय कर ली गई है।

Image

एमएस धोनी (साभार-IPL)

फटाफट क्रिकेट यानी आईपीएल 2024 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके लिए ऑक्शन की तारीख तय कर ली गई है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन का आयोजन भारत से बाहर किया जाएगा। इसके लिए दिसंबर का महीना चुना गया है।

दुबई में होगा IPL 2024 का ऑक्शन

क्रिकबज के अनुसार आईपीएल 2024 का ऑक्शन भारत से बाहर दुबई में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बीसीसीआई ने 15-19 दिसंबर के बीच की एक संभावित डेट रखी है। कहा जा रहा है कि 18 और 19 दिसंबर को ऑक्शन किया जा सकता है। इतना ही नहीं ट्रेड विंडो भी खुल गया है और फ्रैंचाइजी खिलाड़ियों को रिलीज करने के लिए स्वतंत्र हैं। हालांकि, अब तक किसी भी फ्रैंचाइजी की तरफ से इस तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फ्रैंचाइजी इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है।

जहां तक 19 दिसंबर की बात है तो यह पहले WPL के ऑक्शन की तारीख थी, जिसे अब 9 दिसंबर को खिसका दिया गया है। WPL 2024 के ऑक्शन वेन्यू को भी तय कर लिया गया है और यह भारत में ही हो सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी सभी फ्रैंचाइजियों को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

WPL को लेकर क्या है अपडेट

WPL 2024 का आयोजन अगले साल फरवरी में किया जा सकता है। हालांकि, इस बात को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है कि यह पिछले साल की तरह एक ही शहर में आयोजित किया जाएगा या फिर इसके लिए अलग-अलग शहर तय किए जाएंगे। WPL का पहला सीजन मुंबई में आयोजित किया गया था, लेकिन इस बार वेन्यू में बदलाव किया जा सकता है।
End of Article