क्रिकेट

क्या भारत को मिल गया ऋषभ पंत का एक और विकल्प? जमकर मचा रहा है IPL में धमाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 3, 2023, 09:57 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम का दरवाजा घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेल रहे 29 वर्षीय बल्लेबाज जीतेश शर्मा आईपीएल में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से खोलने की कोशिश कर रहे हैं। क्या भारत को ऋषभ पंत का एक और विकल्प मिल गया है?

Image

जितेश शर्मा और लियाम लिविंग्स्टोन(साभार IPL/BCCI)

Jitesh Sharma: ऋषभ पंत के पिछले साल दिसंबर में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भारतीय टीम उनके विकल्प की तलाश में जुटी है। भारतीय टीम मैनेजमेंट एक ऐसा खिलाड़ी ऋषभ की जगह चाहता है जिसकी विकेटकीपिंग स्किल्स तो शानदार हो साथ ही वो पंत की तरह आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकता हो। हालांकि टीम मैनेजमेंट फिलहाल ईशान किशन और केएस भरत को साथ लेकर चल रही है लेकिन उसे एक और विकल्प अब मिलता दिख रहा है।

20 लाख की कीमत पर कर रहे हैं करोड़ों का काम

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में पिछले दो सीजन से खेल रहे 29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा का बल्ला मौजूदा सीजन में जमकर बोल रहा है। घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का प्रतिनिधित्व करने वाले जीतेश शर्मा को पंजाब किंग्स ने साल 2022 के लिए हुई नीलामी में 20 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। पिछले सीजन ही उन्होंने अपनी काबीलियत से लोगों का परिचय करा दिया था। 12 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 29.25 के औसत और 163.64 के स्ट्राइक रेट से 234 रन बनाए थे। 44 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था।

मौजूदा सीजन में बना रहे हैं 165 के स्ट्राइक रेट से रन

ऐसे में जीतेश ने मौजूदा सीजन में भी पिछले सीजन के फॉर्म को बनाए रखा। इसल बार उन्होंने अबतक खेले 10 मैच में एक बार नाबाद रहते हुए 165.97 के स्ट्राइकरेट और 26.56 के औसत से 239 रन बनाए हैं। जिसमें 18 चौके और 16 छक्के शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 49 रन रहा। ये पारी उन्होंने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बुधवार को मोहाली में खेली।

पहला पचासा जड़ने से चूके

जीतेश दुर्भाग्यशाली रहे कि वो मुंबई के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। उन्होंने 27 गेंद में 181.48 के स्ट्राइकरेट के साथ ये पारी खेली और मुंबई के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने इस पारी के दौरान 5 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्होंने चौथे विकेट के लिए लियाम लिविग्स्टोन के साथ 119* (53) रन की साझेदारी की और पंजाब को 11.2 ओवर में 95/3 के स्कोर से 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन तक पहुंचा दिया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article