क्रिकेट

IPL 2023: फिर चमका सूर्यकुमार का बल्ला, 237 के स्ट्राइक से रन बटोरकर मुंबई को दिलाई धमाकेदार जीत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 9, 2023, 11:57 PM IST

सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले के दम दिखाते हुए मुंबई इंडियन्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार जीत दिलाई। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Image

आरसीबी के खिलाफ आतिशी अर्धशतक जड़ने के बाद सूर्यकुमार यादव( साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • सूर्यकुमार यादव ने खेली 35 गेंद में खेली 83 रन की पारी
  • जड़ा आईपीएल 2023 में चौथा अर्धशतक
  • अपनी पारी के दौरान जड़े 7 चौके और 6 छक्के

मुंबई: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने जाने पहचाने अंदाज में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियन्स को आरसीबी के खिलाफ 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार जीत दिलाई। सूर्युकमार यादव ने 35 गेंद में 83 रन की धमाकेदार पारी खेलकर मैच को आसानी से मुंबई के पाले में कर दिया। उन्होंने इस पारी के दौरान 7 चौके और 6 छक्के जड़े। मैच को जल्दी खत्म करने की कोशिश में वो 192 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। लेकिन तब तक मैच पूरी तरह मुंबई के पाले में आ चुका था। इस पारी के लिए सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दोहरे झटकों से उबार कर दिलाई रफ्तार

सूर्यकुमार यादव जब बल्लेबाजी करने आए तब लगातार इशान किशन और रोहित शर्मा के विकेट 2 गेंद के अंतराल में गंवाकर मुंबई की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में सूर्या ने युवा नेहाल वढेरा के साथ मिलकर मुंबई की जीत की इबारत लिख दी। सूर्या ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े। ये सीजन में उनका सीजन में चौथा अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा।

सूर्यकुमार आईपीएल 2023 में मचा रहे हैं धमाल

सुर्या का बल्ला अर्धशतक पूरा करने के बाद भी नहीं रुका। उन्होंने उसके बाद छक्कों की बारिश कर दी और तेजी से मुंबई को जीत की ओर बढ़ा दिया। जब वो आउट होकर पवेलियन लौटे तब टीम का स्कोर 192 रन था और उसे जीत के लिए 8 रन की दरकार थी। सूर्या आईपीएल 2023 में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 11 मैच की 11 पारियों में 34.18 के औसत से 376 रन 186.14 के औसत से बनाए हैं। जिसमें चार अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article