क्रिकेट

IPL 2023: इतिहास रचकर भी मुंबई इंडियन्स को फाइनल में नहीं पहुंचा पाए सूर्यकुमार यादव

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 27, 2023, 06:30 AM IST

मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने शुक्रवार को गुजरात के खिलाफ आतिशी पारी खेली लेकिन टीम की नैय्या पार नहीं करा पाए। उन्होंने आईपीएल में एक सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और सचिन तेंदुलकर के साथ एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गए।

Image

सुर्यकुमार यादव(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात के खिलाफ सूर्या ने खेली 61 रन की पारी
बनाए सीजन में खेले 16 मैच में कुल 605 रन
बने सचिन तेंदुलकर के बाद लीग में 600 रन क आंकड़े को पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी।

Suryakumar Yadav's Best IPL Season: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का टी20 फॉर्मेट में धमाल बदस्तूर जारी है। टीम इंडिया के लिए खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय टी20 में धमाल मचाने के बाद वो आईपीएल 2023 में भी बल्ले से अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। सीजन में खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियन्स की टूर्नामेंट में वापसी में सूर्यकुमार की भूमिका अहम रही। सीजन के सेकेंड हाफ में उनका बल्ला जमकर चला। उन्होंने सीजन का अंत 16 मैच में 605 रन के साथ किया।

61 रन बनाकर मोहित का शिकार बने सूर्या

शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ सूर्या का बल्ला खूब चला। वो 38 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेलने के बाद मोहित शर्मा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके आउट होते ही मुंबई की जीत की थोड़ी बहुत उम्मीदें भी खत्म हो गईं और पूरी टीम 234 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.2 ओवर में 171 रन बनाकर ढेर हो गई।

किया आईपीएल में एक सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

सूर्यकुमार आईपीएल 2023 में 16 मैच की 16 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए कुल 605 रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने ये रन 43.21 के औसत और 181.13 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए। जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल थे। नाबाद 103* रन सूर्यकुमार यादव का सीजन में का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। ये उनका आईपीएल के 11 सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

की सचिन तेंदुलकर की बराबरी

सूर्या आईपीएल के एक सीजन में अपने सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद सचिन तेंदुलकर रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। सूर्या आईपीएल के एक सीजन में सचिन तेंदुलकर के बाद 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। लेकिन वो सचिन के बनाए एक सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ने से 14 रन के अंतर से चूक गए। दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के समाप्त होने कै बाद सूर्या सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे पायदान पर रहे। सचिन ने मुबई के लिए खेलते हुए साल 2010 में 618 रन बनाए थे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article