क्रिकेट

TATA IPL 2023: इम्पैक्ट प्लेयर सूर्या ने फिर किया धमाका, मोहाली में चमक उठा 'SKY'

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 3, 2023, 11:58 PM IST

TATA IPL 2023, Suryakumar Yadav Half Century: आईपीएल के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंन ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। टीम की यह मौजूदा आईपीएल में पांचवीं जीत है। इस मुकाबले में बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी मैदान पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने अपना अच्छा खासा असर दिखाया।

Image

सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करते हुए। (फोटो- IPL/BCCI)

Suryakumar Yadav Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग में एक और रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने चैम्पियन टीम की तरह बल्लेबाजी कर एक और जीत हासिल की। लीग के 46वें मुकाबले में एक मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उसके घर में 6 विकेट से मात दी। इस मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने अपना असर दिखाने में भी सफल रहे। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत के करीब ले गए। इसी जीत के साथ मोहाली में पहली बार कोई टीम 200 से ज्यादा रन चेज करके पंजाब किंग्स के खिलाफ जीती है।

सूर्या ने 212 की स्ट्राइक रेट से बटौरे रन

360 डिग्री के एक्सपर्ट सूर्यकुमार यादव ने मोहाली में अपना शानदार असर दिखा। पंजाब के खिलाफ उनको बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर सूर्या को उतारा। कैमरून ग्रीन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने मैदान पर आए और इसके बाद से अपना असर दिखाना शुरू कर दिए। उन्होंने 212.90 की स्ट्राइक रेट से रन बटौरे। उन्होंने महज 31 गेंदों पर 8 चौके और 2 लंबे-लंबे छक्के की मदद ये 66 रन की शानदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में हम रोल निभाया। वहीं, इशान किशन ने भी तूफानी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 75 रन बनाए।

मौजूदा सीजन में सूर्या का ऐसा है प्रदर्शन

आईपीएल के 16वें सीजन में सूर्यकुमार यादव की वापसी हो गई है। शुरुआती कुछ मैचों में उनका बल्ला पूरी तरह से शांत था, लेकिन पिछले कुछ मैचों में सूर्या का बल्ला जमकर बोल रहा है। सूर्या ने पंजाब के खिलाफ 66 रन बनाए। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 55 रन, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 रन, पंजाब किंग्स (मुंबई में) के खिलाफ 57 रन, हैदराबाद के खिलाफ 7 रन, केकेआर के खिलाफ 43 रन, दिल्ली के खिलाफ शून्य, चेन्नई के खिलाफ 1 रन और बेंगलोर के खिलाफ 15 रन बनाए हैं। यह उनका मौजूदा सीजन का तीसरा अर्धशतक है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article