क्रिकेट

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता को दी उसके घर पर मात, हैरी ब्रूक के सिर पर बंधा जीत का सेहरा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 15, 2023, 12:11 AM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स को शुक्रवार को सनराइजर्स के खिलाफ इ़डेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में 23 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स की ये लगातार दूसरी जीत है।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद(साभार IPL/BCCI)

कोलकाता: आईपीएल 2023 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक के आतिशी शतक की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स को रन के अंतर से मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था। हैरी ब्रूक ने नाबाद 100 और कप्तान एडेन मार्करम ने 50(26) रन की पारी खेली। इसके बाद जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम नीतीश राणा की 41 गेंद में 75 रन की कप्तानी और रिंकू सिंह की 27 गेंद में 51 पारी की आतिशी पारियों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना सकी और 23 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।

सलामी बल्लेबाज के रूप में ब्रूक ने मचाया धमाल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद को पारी की शरुआत करने आए हैरी ब्रूक ने धमाकेदार शुरुआत दी। उन्होंने मयंक अंग्रवाल के साथ 4 ओवर में 46 रन जोड़े लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर मयंक अग्रवाल आंद्रे रसेल की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी भी आउट हो गए। इसके बाद हैरी ब्रूक और कप्तान एडेन मार्करम ने मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 72 (47) की साझेदारी हुई। इस दौरान ब्रूक ने अपना अर्धशतक 32 गेंद में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से पूरा किया। वहीं मार्करम ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 2 चौके और 5 छक्के की मदद से अपना पचासा पूरा किया।

55 गेंद में ब्रूक ने पूरा किया शतक

मार्करम के आउट होने का बाद भी ब्रूक एक छोर थामे रहे दूसरे छोर से उन्हें अभिषेक शर्मा का साथ मिला। दोनों ने एक बार फिर चौकों छक्कों की झड़ी लगा दी। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 72 (33)रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा हैदराबाद को 200 रन के पार पहुंचाने के बाद 19वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 32(17) रन बनाए। इसके बाद अंत में ब्रूक ने 55 गेंद में 12 चौके और 3 छक्के की मदद से अपना आईपीएल में पहला शतक भी पूरा कर लिया। 20 ओवर में हैदराबाद ने 4 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया।

नीतीश राणा ने खेली कप्तानी पारी, रिंकू ने पहुंचाया जीत के मुहाने तक

जीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की तीसरी ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को चलता कर दिया। गुरबाज के आउट होने के बाद तीसरे ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन को मार्को जेनसन ने चलता कर दिया। ऐसे में बल्लेबाजी करने आए नीतीश राणा ने मोर्चा संभाला। नीतीश एक छोर थामकर तेजी से रन बनाते रहे। दूसरे छोर पर थोड़ी देर उनका साथ एन जगदीशन ने दिया। अंत में नीतीश राणा का साथ रिंकू सिंह ने दिया। नीतीश ने 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वो 75 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर लपके गए। अंत में रिंकू सिंह ने टीम की नैय्या पार कराने की कोशिश की लेकिन 31 गेंद में 58 रन की नाबाद पारी खेलकर भी वो ऐसा नहीं कर पाए और कोलकाता को हार का मुंह घरेलू प्रशंसकों के सामने देखना पड़ा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article