SRH vs MI Dream 11 Team Prediction IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन के 25वें मुकाबले में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने है।
हैदराबाद की टीम ने मौजूदा सीजन में होम ग्राउंड पर दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें एक मैच में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दोनों टीमों के आईपीएल में कुल 19 मैच खेले गए हैं। इसमें 10 मैच मुंबई ने, जबकि 9 मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने जीत हासिल की है।
दोनों टीमें जीत की रथ पर सवार
आईपीएल के मौजूदा सीजन में खराब शुरुआत होने के बाद हैदराबाद और मुंबई की टीम जीत की रथ पर सवार हो चुकी है। मुंबई ने अभी तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें दो में जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद का भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन:
मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
