क्रिकेट

IPL 2023, RR vs SRH Pitch Report, Weather: राजस्थान-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति, यहां जानिए

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 7, 2023, 06:24 PM IST

IPL 2023, RR vs SRH Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आईपीएल 2023 में आज (7 May 2023) राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये आज के दिन का दूसरा मुकाबला होगा जो कि शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। ये मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला जाना है। जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज दिल्ली

Image

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद पिच और वेदर रिपोर्ट

IPL 2023, RR vs SRH Pitch Report Today Match and Weather Forecast: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 52वां मुकाबला रविवार 7 मई, 2023 को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों में के बीच भिड़ंत होगी। राजस्थान की टीम दमदार प्रदर्शन के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद का संघर्ष जारी है और उसके ऊपर प्लेऑफ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

राजस्थान की टीम अबतक खेले 10 मैच में से 5 में जीत और 5 में हार के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। वहीं हैदराबाद को 9 में से केवल 3 मैच में जीत हासिल हुई है और 6 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में राजस्थान की टीम को उसके घर में पटखनी देकर हैदराबाद अपनी प्लेऑफ की संभवनाओं को जिंदा रखना चाहेगी। ऐसे में पिच और मौसम की भूमिका भी अहम हो जाती है। आइए जानते हैं 7 मई को जयपुर में कैसा रहेगा मौसम और सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच का हाल?

कैसी होगी राजस्थान-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट? (RR vs SRH Pitch Report)

राजस्थान और हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले पर सबकी नजरें पिच पर गड़ी रहेंगी। रविवार को जिस पिच पर राजस्थान और हैदराबाद की टीमों की भिड़ंत होगी उस पिच का इस्तेमाल यहां खेले गए पिछले मुकाबले में हुआ था। तेज गर्मी की वजह से पिच सूखी नजर आ रही है। ऐसे में स्पिनर्स के लिए मददगार साबित हो सकती है। ये मैच लो स्कोरिंग हो सकता है। लेकिन दूसरी पारी में गुजरात के बल्लेबाजों ने जमकर चौके छक्के उड़ाए थे। ऐसे में पिच के दोहरे चरित्र के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। जो टीम पहले टॉस जीतेगी वो गेंदबाजी का फैसला करेगी। हालांकि राजस्थान की टीम अपनी बल्लेबाजों पर भरोसा जताकर आगे बढ़ रही है लेकिन पिछले मुकाबले में उसके लिए ये फैसला भारी पड़ गया था।

आज कैसा रहेगा जयपुर का मौसम? (Jaipur Weather Today)

उत्तर भारत में इन दिनों बेमौसम बारिश हो रही है। ऐसे में रविवार शाम को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश की संभावना नहीं है। रात को मैच के दौरान बादल थोड़ी बहुत लुका छिपी खेलेंगे लेकिन बरसेंगे नहीं। दिन में जयपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शाम सात बजे यह 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। लेकिन रात होते होते तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। ऐसे में बेहद गर्म मौसम में मैच खेला जाएगा। ऐसे में ओस के भी कम असर डालने की संभावना है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article