क्रिकेट

RR vs SRH Highlights: जीती बाजी हारा राजस्थान, हैदराबाद ने अंतिम गेंद में हासिल की जीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 7, 2023, 11:49 PM IST

IPL 2023 Live Score, RR vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। हैदराबाद की यह चौथी जीत है। इसके साथ ही टीम 8 अंक के साथ पॉइट टेबल के नौवें नंबर पर पहुंच गई है।

Image

राजस्थान और हैदराबाद के मैच का ताजा अपडेट यहां देखें।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला गया।
  • हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 4 विकेट से हराया।
  • प्लेयर ऑफ द मैच रहे ग्लेन फिलिप्स का बल्ला जमकर चला।

RR vs SRH Highlights: आईपीएल में 52वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीता और घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए राजस्थान ने 2 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ जीत हासिल की।

बलटर-सैमसन ने खेली शानदार पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की। राजस्थान ने 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 194.44 की स्ट्राइक से महज 18 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 35 रन की शानदार पारी खेली। उनको मार्को जानसन ने टी. नटराजन के हाथों कैच आउट कराया। जोश बटलर ने शानदार पारी खेली, लेकिन वे शतक से चूक गए। उन्होंने 59 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 95 रन बनाए। उनको भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया। टीम के कप्तान संजू सैमसन ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 38 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे। शिमरोन हेटमायर ने 5 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार और मार्को जानसेन ने एक-एक विकेट लिए।

फिलिप्स का जमकर चला बल्ला

जवाब खेलने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम को छठे ओवर में पहला झटका लगा। अनमोलप्रीत सिंह 33 रन पर आउट हो गए। वे बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी मैदान पर आए थे। उनको चहल ने शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया। अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। अभिषेक ने 34 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन बनाए। उनका यह मौजूदा सीजन में दूसरा अर्धशतक है। उनको अश्विन ने चहल के हाथों कैच आउट कराया। हेनरिक क्लासेन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 26 रन पर आउट हो गए। उनको चहल ने आउट कर वापस पवेलियन भेजा। राहुल त्रिपाठी अर्धशतक से चूक गए। वे 47 रन पर आउट हो गए। उनको चहल ने यशस्वी जायसवाल के कैच आउट कराया। कप्तान एडेन मार्करम बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 6 रन पर आउट हो गए। उनकेा चहल ने अपना शिकार बनाया। ग्लेल फिलिप्स ने ताबड़तोड़ पारी खेली। वे महज 7 गेंदों पर एक चौका और 3 छक्के की मदद से 25 रन बनाकर आउट हो गए। हैदराबाद यह मुकाबला लगभग हार चुका था, लेकिन अंतिम ओवर की अंतिम गेंद नो होने के कारण टीम को एक मौका और मिल गया। अब्दुल समद ने इस फायदा उठाते हुए अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का जड़ टीम को जीत दिलाई। समद ने नाबाद 17 रन, जबकि मार्को जानसन ने 3 रन की नाबाद पारी खेली। राजस्थान के युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए

हेड टू हेड में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला

हेड टू हेड में देखें तो राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 17 मैच खेले गए हैं। इसमें 9 मैचों में राजस्थान की टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 8 मैच हैदराबाद के नाम है। राजस्थान का हैदराबाद के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 220 रन है, जबकि हैदराबाद का राजस्थान के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 201 रन है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान-विकेटकीपर), जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, मुरुगन अश्विन, संदीप शर्मा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, मार्को जानसन, विवरांत शर्मा, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन।

RR vs SRH मैच कब और कहां देखें?

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस मैच का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार और जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। फैंस इस मैच की कॉमेंट्री 12 अलग-अलग भाषाओं में सुन सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article