चेन्नई: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपक में नहीं चला। चेन्नई के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई शुरुआती ओवरों में ही तीन विकेट गंवाकर बैकफुट पर चली गई। 14 रन के स्कोर तक कैमरन ग्रीन और ईशान किशन की सलामी जोड़ी के साथ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए थे।
धोनी काे बिछाए जाल में फंसे रोहित, नहीं खुला खाता
रोहित शर्मा एमएस धोनी के बिछाए जाल में फंस गए और अपना खाता भी नहीं खोल पाए। धोनी ने उन्हें पवेलियन वापस भेजने के लिए दीपक चाहर की गेंद पर स्टंप्स के करीब आकर विकेटकीपिंग करने का फैसला किया। धोनी का ऐसा करना रोहित के लिए भारी पड़ गया और वो पिच के अंदर से गेंद को स्वीप करने की कोशिश में शॉर्ट थर्ड मैन की दिशा में कैच दे बैठे। इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी और कप्तान
गेंद का सामना करने के बाद रोहित शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इसके साथ ही रोहित आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा।
16वीं बार नहीं खोल पाए खाता
रोहित शर्मा अपने आईपीएल करियर में रिकॉर्ड 16वीं बार शून्य पर आउट हुए। इस मैच से पहले वो इस मैच से पहले बतौर खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन और मनदीप सिंह के साथ साझा रूप से टॉप पर थे। ये सभी खिलाड़ी 15-15 बार आईपीएल में शून्य पर आउट हुए हैं। अब रोहित ने इन सभी को पीछे छोड़कर पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है।
सबसे ज्यादा बार अंडा देने वाले कप्तान
इसके साथ ही रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले कप्तान भी बन गए हैं। रोहित 11वीं बार कप्तानी करते हुए आईपीएल में आउट हुए और उन्होंने इस मामले में गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया। गंभीर आईपीएल में 10 बार कप्तानी करते हुए खाता खोलने में नाकाम रहे थे। उनके बाद इस सूची में तीसरे पायदान पर एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न हैं। दोनों सात सात बार कप्तानी करते हुए आईपीएल में खाता नहीं खोल सके थे।
