क्रिकेट

PBKS vs RR Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: पंजाब और राजस्थान की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 19, 2023, 07:11 PM IST

RR vs SRH Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 66वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ कैसी है प्लेइंग-11?

Image

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग-11

IPL 2023, PBKS vs RR Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अपने आखिरी दौर की ओर बढ़ चला है। अबतक प्लेऑफ में पहुंचने वाली चार टीमों के बारे में फैसला नहीं हो सका है। दिल्ली और हैदराबाद की टीमों के अलावा अन्य आठ टीमें प्लेऑफ की दौड़ में शामिल हैं। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ का टिकट हासिल कर चुकी है। बाकी बची तीन सीटों के लिए पांच टीमों के बीच भिड़ंत हो रही हैं। ऐसे में शुक्रवार को सीजन का 66वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें 13-13 मैच खेल चुकी हैं। दोनों के खाते में 12-12 अंक हैं। इन दोनों टीमों में से जो बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रहेगी वो चौथे पायदान पर रहते हुए प्लेऑफ में पहुंचने का दावा पेश करेगी। दोनों के लिए ये मुकाबला करो या मरो का है। जो जीतेगा उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं बरकरार रहेंगी और जो हारेगा उसका सफर पहले ही दौर में थम जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें अपनी सबसे मजबूत एकादश के साथ गुरुवार को धर्मशाला के मैदान पर उतरेंगी। जानिए कैसी हो सकती है दोनों की संभावित प्लेइंग-11?

पंजाब की गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव

पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला में एक मुकाबला खेल चुकी है। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ अहम मुकाबले में उसे एकादश के चयन में उस मुकाबले का अनुभव काम आएगा। पंजाब की टीम एक बार फिर तेज गेंदबाजों पर दांव लगा सकती है। हालांकि कगिसो रबाडा, अर्शदीप, सैम कुरेन उस मुकाबले में सही लेंथ पर गेंदबाजी करने में नाकाम रहे साथ ही स्विंग का फायदा उठा पाने में भी असफल रहे। ऐसे में गेंदबाजी में कुछ बदलाव हो सकता है ये बदलाव रबाडा की जगह सिकंदर रजा को खिलाने का हो सकता है। पिछले मैच की बैटिंग यूनिट में तो शायद ही कोई बदलाव हो। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रभसिमरन सिंह और नेथन एलिस के बीच पारी के अनुरूप बदलाव हो सकता है।

जो रूट को मिलेगा मौका, बोल्ट संभालेंगे तेज गेंदबाजी की कमान

वहीं राजस्थान की बात करें तो राजस्थान का टॉप ऑर्डर तो फॉर्म में है मिडिल ऑर्डर ने ही उसे धोखा दिया है। स्पिनर्स भी टीम के फॉर्म में हैं। ऐसे में पंजाब के लिए एक तेज गेंदबाजी के लिए अनुकूल पिच पर एकादश का चुनाव थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मध्यक्रम की कमजोरी को दूर करने के लिहाज से बल्लेबाजी में जो रूट को मौका मिल सकता है। वहीं हरी पिच का फायदा ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा की जोड़ी उठा सकती है। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में देवदत्त पडिक्कल और केएम आसिफ के बीच अदला बदली हो सकती है।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11:

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, एडम जम्पा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article