क्रिकेट

IPL 2023: शिखर धवन ने बताया मुंबई की पलटन के खिलाफ कहां हुई पंजाब के किंग्स से चूक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 4, 2023, 07:30 AM IST

मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 215 रन के लक्ष्य का बचा पाने में नाकाम रहने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने बताया है कि उनकी टीम से कहां चूक हो गई?

Image

शिखर धवन(साभार IPL/BCCI)

Shikhar Dhawan ka Bayan: ईशान किशन(75) और सूर्यकुमार यादव(66) की आतिशी पारियों और दोनों के बीच हुई आक्रामक शतकीय साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने बुधवार को मोहाली में खेले गए आईपीएल मुकाबले में पंजाब किंग्स को जीत के लिए मिले 215 रन के लक्ष्य को 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और पंजाब को उसके घर पर छह विकेट से हरा दिया।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर लियाम लिविंगस्टोन के नाबाद 82 रन की मदद से तीन विकेट पर 214 रन बनाये। जवाब में मुंबई ने सात गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के बाद मुंबई नौ मैचों में दस अंक लेकर छठे स्थान पर पहुंच गई जबकि पंजाब दस मैचों में दस अंक लेकर सातवें स्थान पर है।

शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बाद पंजाब के गेंदबाजों ने निराश किया। हार का सामना करने के बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने कहा, हमने मैच में काफी अच्छी शुरुआत की और सोचा था कि यह बहुत अच्छा टोटल है, लेकिन दुर्भाग्य से हम इसका बचाव नहीं कर सके। मुझे लगता है कि ऋषि धवन ने एक छोर से अच्छी शुरुआत की लेकिन दूसरे छोर पर गेंदबाजों ने निराश किया। दूसरे छोर से हमने ऑफ स्टंप के बाहर काफी गेंदबाजी की जबकि हमें पावरप्ले में ऑफ स्टंप पर गेंदबाजी करनी चाहिए थी। इसके बाद ईशान और सूर्या जैसा खेल रहे थे वो हमसे मैच को दूर ले गए। हमें कसी हुई गेंदबाजी करनी चाहिए थी। ऐसा नहीं कर पाने की वजह से ही मैच हमारे हाथ से फिसल गया।

कगिसो रबाडा को खिलाए जाने के सवाल पर शिखर ने कहा, हमने विकेट देखा था और उसे देखकर लगा था कि वो अच्छा है। हमने लगा था कि इस पिच पर गति में बदलाव काफी काम करेगा। नेथन एलिस ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की पेस में बदलाव ने हमारे लिए काम किया लेकिन अन्य गेंदबाजों ने आज अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

स्पिनर्स का मैच में कम इस्तेमाल करने के सवाल पर धवन ने कहा, मैदान पर ओस थी और विकेट थोड़ा बेहतर हो गया था,मुझे लगा कि अगर एक स्पिनर की पिटाई हो जाती है तो रनों को रोक पाना मुश्किल हो जाता है। मुझे अपने मुख्य गेंदबाजों का बचाव करना था। लेकिन दुर्भाग्यवश वो आज ऐसा नहीं कर सके।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article