क्रिकेट

पियूष चावला ने तोड़ा लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड, आईपीएल में चौथे सबसे सफल गेंदबाज बने

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 3, 2023, 09:41 PM IST

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के गेंदबाज पियूष चावला ने पंजाब के खिलाफ मैच में एक और कारनामा अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में विकेट लेने के मामले में तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

Image

पियुष चावला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. पियूष चावला ने तोड़ा मलिंगा का रिकॉर्ड
  2. आईपीएल इतिहास के चौथे सफल गेंदबाज बने
  3. मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज

आईपीएल 2023 में पियूष चावला का शानदार प्रदर्शन जारी है। आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ पियूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में लसिथ मलिंगा और अपने हमनतन खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए। उन्होंने 12वें ओवर में मैथ्यू शॉर्ट को क्लीन बोल्ड कर लसिथ मलिंगा के 170 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले उन्होंने शिखर धवन को 30 रन के निजी स्कोर पर ईशान किशन के हाथो स्टंप कराया।

अब आईपीएल में उनके नाम 174 मैच की 173 इनिंग में 171 विकेट हो गए हैं। अब उनसे युजवेंद्र चहल, अमित मिश्रा और ड्वेन ब्रावो हैं। ब्रावो के नाम सर्वाधिक 183 विकेट है, जबकि युजवेंद्र चहल 178 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

ड्वेन ब्रावो- 183

युजवेंद्र चहल- 178

पियुष चावला-171

अमित मिश्रा- 172

पियूष चावला- 171

आईपीएल 2023 में पियूष चावला

आईपीएल 2023 की बात करें तो पियूष चावला मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर सामने आए हैं। उन्होंने 9 मैच में 17 की औसत और 15 विकेट झटके हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में फिलहाल वह तीसरे नंबर पर हैं। मोहम्मद शमी और तुषार देशपांडे 17-17 विकेट के साथ क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। हालांकि, अभी आईपीएल के कई मैच बाकी हैं और पियूष चावला इसी तरह गेंदबाजी करते रहे तो आने वाले मैच में वह अमित मिश्रा और युजवेंद्र चहल से भी आगे निकल सकते हैं।

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई के सामने 215 रन का विशाल लक्ष्य रखा। पंजाब की तरफ से सर्वाधिक 82 रन की पारी लियाम लिविंगस्टन ने खेली। उन्होंने 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से केवल 42 गेंद में ये रन बनाए। लिविंगस्टन के अलावा युवा बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 27 गेंद पर 49 रन की पारी खेली।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article