क्रिकेट

IPL 2023 में KKR को हराने के बाद MI का जोश हाई! कैप्टन SKY ने जीत के पीछे ये चीजें बताईं जिम्मेदार, इनकी थपथाई पीठ

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 16, 2023, 11:10 PM IST

IPL 2023, MI vs KKR: दरअसल, मुंबई के वानखेडे मैदान में हुए टूर्नामेंट के इस 22वें मुकाबले (70 में से) में किशन (25 गेंदों पर 58 रनः पांच चौके और पांच छक्के) के तूफानी अर्धशतक से मिली शानदार शुरुआत के दम पर मुंबई ने वेंकटेश अय्यर के रिकॉर्ड शतक पर पानी फेरते हुए कोलकाता के खिलाफ 14 गेंद बाकी रहते हुए पांच विकेट से आसान जीत हासिल की थी।

Image

IPL 2023, MI vs KKR: मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान अपनी बात रखते हुए 16 अप्रैल, 2023 को मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्य कुमार यादव। (फोटोः www.iplt20.com)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

IPL 2023, MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने होम ग्राउंड में जीत के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के रविवार (16 अप्रैल, 2023) को कप्तान रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav : SKY) ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों ने वही लय बरकरार रखी, जिस पर वह पिछले मैच में थे। उन्होंने इस दौरान ओपनर ईशान किशन और प्लेयर पीयूष चावला की भी तारीफ की।

मैच प्रेजेंटेशन के दौरान वह बोले, "डग-आउट में हमारी बात हुई थी कि हमें पिछले मैच वाला मुमेंटम (लय) बनाए रखना है और लड़कों ने वही कर के दिखाया। मुझे खेल खत्म करना अच्छा लगता पर फिर भी जिस तरह से टीम खेली उससे मैं बहुत खुश था। दोपहर में हमें लगा था कि पिच थोड़ी सूखी है, मगर जिस तरह से लोगों ने बल्लेबाजी की वह शाम को सेट हो गई।"

बकौल स्काई, "दिन के खेल में वानखेडे (Wankhede Stadium) में 160-170 एक अच्छा स्कोर है, पर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई। मैंने पहली पांच-सात गेंदों में अपना समय लिया और सोचा कि अगर मैं अपना ध्यान केंद्रित कर सकता हूं तो मुझे स्कोर मिल सकता है।"

उन्होंने आगे बताया- हम जानते हैं कि अगर टॉप ऑर्डर (बैटिंग) अच्छी शुरुआत देता है तो निचले क्रम में हमारे पास कितनी मारक क्षमता है। यह एक 'लीजेंड्री स्पेल' (पौराणिक जादू - पीयूष चावला) था। उन्होंने दबाव में अपना हाथ ऊपर किया।

SKY की इस मैच में परफॉर्मेंस: एक नजर में

  • रन - 43
  • बॉल - 25
  • चौके- चार
  • छक्के- तीन
  • स्ट्राइक रेट - 172
  • आउट कैसे हुए? - शार्दुल ठाकुर की बॉल पर रहमनुल्लाह गुरबाज ने कैच लपका
दरअसल, मुंबई के वानखेडे मैदान में हुए टूर्नामेंट के इस 22वें मुकाबले (70 में से) में किशन (25 गेंदों पर 58 रनः पांच चौके और पांच छक्के) के तूफानी अर्धशतक से मिली शानदार शुरुआत के दम पर मुंबई ने वेंकटेश अय्यर के रिकॉर्ड शतक पर पानी फेरते हुए कोलकाता के खिलाफ 14 गेंद बाकी रहते हुए पांच विकेट से आसान जीत हासिल की थी।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article