क्रिकेट

IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ मुंबई की अपने 10 साल पुराने एक शर्मनाक आईपीएल रिकॉर्ड की बराबरी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 1, 2023, 07:30 AM IST

मुंबई इंडियन्स ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपने एक 10 साल पुराने आईपीएल रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जो कि उसने साल 2014 में आरसीबी के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा रन देने का बनाया था। वो आज भी कामय है और टूटने से चूक गया।

Image

मुंबई इंडियन्स (साभार IPL/BCCI)

Most Extras in one IPL inning by Team: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजों का रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल इतिहास के 1000वें मुकाबले में बेहाल हो गया। 21 साल के युवा यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई लगाई और 62 गेंद में 124 रन की आतिशी पारी खेलकर आउट हुए। पारी की शुरुआत करने आए जायसवाल आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में आउट हुए। अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के बल पर जायसवाल ने ऐसा खौफ बरपाया कि मुंबई के गेंदबाजों ने मैच में कुल 25 अतिरिक्त रन दे दिए जो कि मुंबई का अपना ही पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड है।

एक्स्ट्रा के रूप में मुंबई ने लुटाए 25 रन

मुंबई के गेंदबाजों ने रविवार को कुल 25 रन अतिरिक्त के रूप में दिए। जिसमें 16 व्हाइड और एक नो बॉल थी। एक रन मुंबई ने बाई और 7 लेग बाई के रूप में दिए। यशस्वी जायसवाल के 124 रन के स्कोर के बाद अतिरिक्त ने राजस्थान के स्कोर में दूसरा सबसे बड़ा योगदान दिया। ऐसी खराब गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम साल 2014 में वानखेड़े स्टेडियम में ही 25 रन अतिरिक्त के रूप में लुटा चुकी है। उस मैच में मुंबई के गेंदबाजों ने 4 बाई, 8 लेग बाई, 12 व्हाइड और एक नो बॉल के रूप में दिए थे। 10 साल बाद मुंबई ने अपने खराब प्रदर्शन को दोहराया है।

केकेआर के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा एक्स्ट्रा का रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन लुटाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम दर्ज है। केकेआर ने साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ इडेन गार्डन्स में 4 बाई, 8 लेग बाई, 15 व्हाइड और 1 नो बॉल सहित कुल 28 रन अतिरिक्त के रूप में दिए। इसके बाद दूसरे पायदान पर पंजाब किंग्स(27), तीसरे पर सीएसके(26), राजस्थान रॉयल्स(26), केकेआर(26) और उसके बाद चौथे पायदान पर मुंबई इंडियन्स(25) की टीम है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article