IPL 2023, MI vs KKR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की दो बार की खिताब विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ वानखेड़े स्टेडियम में होगी। मुंबई की टीम अबतक खेले तीन मैच में से एक जीत और दो में हार के साथ अंक तालिका में नौवें पायदान पर काबिज है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स अबतक खेले 4 मैच में से 2 में जीत और 2 में हार के साथ पांचवें स्थान पर है। दोनों टीमें के लिए वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर तीन बजे से खेला जाने वाला मुकाबला बेहद अहम है। पिछले सीजन दसवें पायदान पर रही मुंबई की नए सीजन में भी शुरुआत अच्छी नहीं रही है। ऐसे में इस मुकाबले में उसके लिए जीत जरूरी है। वहीं कोलकाता की टीम ने पिछले दो मैचों में जो जुझारूपन दिखाया है वो उसे प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखने वाला है। बड़े खिलाड़ियों के चोट की वजह से बाहर होने का असर टीम पर नहीं दिख रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज(16 अप्रैल, 2023) को मुंबई के मौसम और वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।
आज कैसा होगा मुंबई का मौसम? (Mumbai weather Today)
मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रही है। दोपहर की गर्मी में समुद्र के किनारे दोनों टीमों के लिए गर्म मौसम में क्रिकेट खेलना आसान नहीं होगा। मुंबई में मैच के दौरान तापमान अधिकतम 34 डिग्री रहेगा जो शाम होते-होते गिरकर 30 डिग्री हो जाएगा। बारिश की संभावना नहीं है। मैच में बारिश किसी भी तरह से विलेन नहीं बनेगी।
कैसी होगी मुंबई-कोलकाता मैच की पिच रिपोर्ट (MI vs KKR Pitch Report)
वानखेड़े स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की है। यहां की पिच पर टी20 में अधिकांशत: हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। ऐसे में दोपहर में खेले जाने वाले मुकाबले के दौरान पिच पर नमी नहीं होगी। ऐसे में टॉस भी कोई मायने नहीं रखेगा। दिन के मुकाबले में स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है क्योंकि उन्हें यहां उछाल के साथ-साथ टर्न भी मिल सकता है। इस मैदान पर खेले गए पिछले मुकाबले में भी स्पिनर्स का दबदबा दिखा था। ये दोपहर में मैच खेला जाएगा इसलिए फायदा दोनों टीमों के स्पिनर्स को मिलेगा।
