क्रिकेट

IPL 2023: सात साल में पहली बार खाता नहीं खोल पाए बटलर, शमी ने ऐसे उड़ाई गिल्लियां [VIDEO]

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 16, 2023, 10:58 PM IST

मोहम्मद शमी ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को सात साल लंबे अंतराल के बाद आईपीएल में खाता खोले बगैर वापस पवेलियन भेज दिया। शमी की शानदार गेंद पर बटलर की गिल्लियां बिखर गईं।

Image

मोहम्मद शमी जोस बटलर के विकेट का जश्न मनाते हुए (साभार IPL/BCCI)

अहमदाबाद: आईपीएल 2023 में पिछले सीजन के ऑरेंज कैप विनर जोस बटलर का बल्ला एक बार फिर रन उगल रहा है। लेकिन रविवार को गत विजेता गुजरात जायंट्स के खिलाफ बटलर का बल्ला नहीं चला। बटलर मोहम्मद शमी की गेंद को फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करने की कोशिश में गच्चा खा गए और मोहम्मद शमी ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं। इसके साथ ही आईपीएल में सात साल लंबे सफर में पहली और कुल दूसरी बार बटलर को मैदान से खाता खोले बगैर पवेलियन वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

2016 में पहली बार नहीं खोल पाए थे खाता

साल 2016 में आईपीएल करियर का आगाज करने वाले जोस बटलर पहले ही सीजन में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलते हुए रायजिंग पुणे सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना खाता नहीं खोल पाए थे। उसके बाद से लेकर अबतक वो मैदान से खाता खोले बगैर वापस नहीं लोटे थे लेकिन शमी ने उन्हें ऐसा करने के लिए रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मजबूर कर दिया।

शुरुआती झटकों के बाद बैकफुट पर आया राजस्थान

जीत के लिए गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 178 रन का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल के दूसरे ओवर में 1 रन बनाकर आउट होने के बाद तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर बटलर भी आउट हो गए और 4 रन पर दो विकेट गंवाकर राजस्थान की टीम मुश्किल में नजर आने लगी। हालांकि इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और कप्तान संजू सैमसन की जोड़ी ने टीम को संभाला लेकिन वो ज्यादा बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article