क्रिकेट

GT vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: गुजरात और हैदराबाद की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 15, 2023, 07:16 PM IST

GT vs SRH Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला गुजरात से ज्यादा हैदराबाद के लिए महत्वपूर्ण होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

Image

GT vs SRH.

GT vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में गुजरात का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। गुजरात की टीम मौजूदा सीजन में सात में से छह मैच होम ग्राउंड पर खेल चुकी है। इसमें 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात अपने होम ग्राउंड पर लीग का अंतिम मुकाबला खेलने उतरेगी और इस मुकाबले में टीम की नजर जीत पर होगी, ताकि टेबल में टॉप पर बरकरार रहे।

अब पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम 12 मैच खेल चुकी है। इसमें 8 मैचों में जीत मिली है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लीग में सबसे ज्यादा जीत हाToday's IPL match, GT vs SRH Preview: आज आईपीएल में गुजरात-हैदराबाद का मैच, जानिए इस मुकाबले की सभी अहम बातेंसिल करने का रिकॉर्ड भी गुजरात के नाम है। टीम कुल 16 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम 8 अंक के साथ टेबल में नीचे से दूसरे नंबर यानी 9वें नंबर पर है। हैदराबाद को कुल 11 मैचों में से 4 में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात की टीम प्लेऑफ में लगभग पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की संभावना कम दिख रही है।

टीम में बदलाव की संभावना कम

हैदराबाद के खिलाफ गुजरात पुरानी टीम के साथ मैदान पर खेलने उतरेगी। टीम के खिलाफ लगातार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे, लेकिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी गुजरात की टीम पुरानी टीम पर भरोसा करेगी। वहीं, हैदराबाद की टीम में भी बदलाव की संभावना न के बराबर है।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11

हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11

ऐडन मार्कराम (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी. नटराजन।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article