IPL 2023, GT vs SRH Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज का मैच मौजूदा चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। एक तरफ होगी गुजरात टाइटंस की टीम जो अंक तालिका में काफी समय से शीर्ष पर बरकरार है। वहीं दूसरी तरफ है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जो इस समय अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। दोनों टीमों में अंकों का जबरदस्त फासला है जिसे आज अपने मैदान पर गुजरात टाइटंस और भी बड़ा करना चाहेगी।
पिछली बार अपने पहले ही आईपीएल सीजन में चैंपियन का ताज पहनने वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने इस बार भी जमकर धमाल मचाया है, यही वजह है कि वे इस समय अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर हैं। अब तक उन्होंने सीजन में 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 8 मैच जीते हैं और 4 मैच गंवाए हैं। उनके सर्वाधिक 16 अंक हैं। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक सीजन में 11 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ 4 मैच जीते हैं और 7 मैच गंवाए हैं। उनके कुल 8 अंक हैं। आज का मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, तो आइए आपको बताते हैं कि कैसी होगी यहां की पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति।
