क्रिकेट

GT vs DC: दिल्ली ने नंबर.1 टीम गुजरात को चौंकाया तो कप्तान हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसा कहा

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 3, 2023, 07:00 AM IST

IPL 2023, GT vs DC, Hardik Pandya post match comments: आईपीएल 2023 में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां अंक तालिका में 10वें नंबर की टीम ने तालिका की शीर्ष टीम गुजरात टाइटंस को उसी के मैदान अहमदाबाद में चौंकाया और शिकस्त दे दी। मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने क्या कहा, आइए जानते हैं।

Image

हार्दिक पांड्या (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का एक और रोमांचक मैच
  • दिल्ली ने गुजरात को उसी के घर में हराया
  • अंक तालिका की 10वें नंबर की टीम ने शीर्ष टीम को हराया

GT vs DC, IPL 2023: आईपीएल 2023 में मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अंक तालिका की आखिरी नंबर की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को उसके घर में करारी शिकस्त देकर सबको चौंका डाला। इस मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक जड़ा लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। आइए जानते हैं कि मैच के बाद उन्होंने क्या कहा।

हार्दिक पांड्या ने अंतिम ओवरों में मिली हार को लेकर कहा, "हम किसी भी अन्य दिन 129 रन ले लेते। शुरुआती कुछ विकेट गंवाए और फिर राहुल हमको मैच में वापस ले आया। मैंने बाद में काफी कोशिश की लेकिन वो मुमकिन नहीं हो पाया।"

अभिनव मनोहर से हुई बातचीत को लेकर उन्होंने कहा, "हम बीच के ओवरों में कुछ बड़े शॉट्स चाहते थे लेकिन हमको लय नहीं मिल सकी। अभिनव पर भी काफी दबाव था। सारा श्रेय दिल्ली के गेंदबाजों को जाता है और मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं कि हम खत्म नहीं कर सके।"

हार्दिक पांड्या ने अपने गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफ की और अफसोस भी जताया कि वो उनको जीत नहीं दे सके। हार्दिक पांड्या ने 4 विकेट लेने वाले शमी को लेकर कहा, "मुझे उसको लेकर दुख है। अगर आप ऐसी गेंदबाजी करें और 129 रन पर टीम को रोक दें, लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। अभी और मैच हैं और यहां से हम सीखकर आगे बढ़ेंगे। ये सब होता रहता है। यही आईपीएल की खूबसूरती है। हम अब भी अंक तालिका में शीर्ष पर हैं लेकिन अब भी अच्छी तरह क्रिकेट खेलना होगा।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article