क्रिकेट

ना शुभमन, ना पांड्या..IPL FINAL में गरजा 21 साल के साई सुदर्शन का बल्ला

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 29, 2023, 10:21 PM IST

IPL 2023 FINAL, GT vs CSK, Sai Sudharsan: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में वैसे तो तमाम स्टार खिलाड़ियों से उम्मीद थी, लेकिन जब गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो अलग नजारा देखने को मिला। शुभमन गिल, डेविड मिलर और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार्स नहीं बल्कि 21 साल के साई सुदर्शन ने कहर बरपा दिया।

Image

ना शुभमन, ना पांड्या..IPL FINAL में गरजा 21 साल के साई सुदर्शन का बल्ला

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 फाइनल मैच
  • साई सुदर्शन का बल्ला जमकर गरजा
  • शतक के करीब आकर चूक गए सुदर्शन

IPL 2023 Final, GT vs CSK, Sai Sudharsan: आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने पिच पर उतरी, उसने जल्दी शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। गिल 39 रन बनाकर आउट हो गए, हालांकि रिद्धिमान साहा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 54 रन बनाए। लेकिन गिल के आउट होने से पारी लड़खड़ाती दिखने लगी थी पर तभी 21 साल के साई सुदर्शन ने सब कुछ संभाल लिया, एक धमाकेदार पारी के साथ।

साई सुदर्शन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे और 204.25 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली। उनकी इस पारी में 6 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। ये उन्हीं की पारी रही जिसके दम पर गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

सुदर्शन ने इस सीजन के पिछले कुछ मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन ये उनका सर्वश्रेष्ठ रहा और वो भी सबसे बड़े मैच में। सुदर्शन ने इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकतर गेंदबाजों की धुनाई की। वो अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर पथिराना का शिकार बनकर पवेलियन लौटे और सिर्फ 4 रन से अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए।

कौन हैं साई सुदर्शन?

साई सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 को चेन्नई में हुआ था। वो एक बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और लेग ब्रेक गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं। घरेलू क्रिकेट में वो तमिलनाडु के लिए खेलते हैं। उनके पास 7 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 572 रन बनाए हैं, जहां 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। गुजरात टाइटंस ने उनको आईपीएल 2022 की नीलामी में 20 लाख रुपये में खरीदा था और इस बार रिटेन किया था।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article