क्रिकेट

Dhoni Stumping: बिजली की रफ्तार से 41 साल के धोनी ने की गिल की स्टंपिंग, देखिए शानदार वीडियो

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 29, 2023, 09:26 PM IST

IPL 2023 Final, MS Dhoni stumping Shubman Gill: महेंद्र सिंह धोनी बेशक 41 साल के हो चुके हैं और उनके घुटने में भी चोट है लेकिन धोनी की रफ्तार, फुर्ती और स्किल में कोई बदलाव नहीं आया है। इसका एक नमूना आईपीएल 2023 के फाइनल में भी देखने को मिल गया जब धोनी ने शुभमन गिल की गिल्लियां उड़ा दी।

Image

एम एस धोनी की शानदार स्टंपिंग (BCCI/IPL)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में धोनी का जलवा दिखा
  • एम एस धोनी ने विकेट के पीछे दिखाया करिश्मा
  • शुभमन गिल की स्टंपिंग का वीडियो वायरल

IPL 2023 Final, MS Dhoni stumping video: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी आज बेशक अपने घुटने की चोट से जूझते हुए भी खेल रहे हैं और 41 साल की उम्र में आज भी वही फुर्ती और जोश देखना काबिलेतारीफ है। अपना 250वां आईपीएल मैच खेलकर रिकॉर्ड बनाने वाले धोनी ने आज मैच के शुरुआत में ही एक और कमाल कर दिया। गुजरात की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले शुभमन गिल एक बार फिर शानदार खेलते हुए अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी विकेट के पीछे से धोनी ने उनको चौंका डाला।

मामला गुजरात टाइटंस की पारी के 7वें ओवर का है। इस ओवर की अंतिम गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने एक चकमा देने वाली गेंद फेंकी जिसे खेलने के लिए शुभमन गिल थोड़ा सा आगे बढ़े और गेंद सीधे कीपर धोनी के हाथों में जा गिरी। इससे पहले कि गिल कुछ समझ पाते या वापस आने का प्रयास करते, धोनी ने बिजली की रफ्तार से गिल्लियां बिखेर दीं और गिल को स्टंप आउट कर दिया।

देखिए धोनी की उस स्टंपिंग का वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी के इस कमाल की वजह से पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल इस बार 20 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि गुजरात टाइटंस के बाकी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

रिद्धिमान साहा ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं साई सुदर्शन ने 47 गेंदों में 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन तक पहुंचा दिया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article