क्रिकेट

भिडंत हो तो ऐसी, बीच मैदान वॉर्नर ने दिखाया तलवारबाजी का हुनर, IPL 2023 का सबसे फनी वीडियो

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 20, 2023, 10:15 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में उस वक्त खिलाड़ियों की हंसी छूट गई जब डेविड वॉर्नर ने रवींद्र जडेजा के सामने उन्हीं के स्टाइल में तलवारबाजी कर उन्हें चिढ़ाया। इस मैच में दिल्ली को 77 रन से हार झेलनी पड़ी। दिल्ली पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

Image

डेविड वॉर्नर और रवींद्र जडेजा (साभार-IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • डेविड वॉर्नर ने जडेजा स्टाइल में किया सेलिब्रेट
  • बीच मैदान वॉर्नर ने की तलवारबाजी
  • हंसी नहीं रोक पाए रवींद्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने रुतुराज गायकवाड के 79 और डेवॉन कॉनवे के 87 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए और दिल्ली की टीम को केवल 149 रन पर ही रोक दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात के बाद वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई।

मैच के दौरान दिखा वॉर्नर का फनी मोमेंट

डेविड वॉर्नर ने इस मैच में 58 गेंद पर 86 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। उनके अलावा दिल्ली का कोई भी बल्लेबाज, चेन्नई के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। इतने दबाव वाले मैच में फैंस को एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला जब सबकी हंसी छूट गई।

दरअसल दिल्ली की पारी के दौरान 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने दीपक चाहर की गेंद पर कवर्स में शॉट खेला। उन्होंने अजिंक्य रहाणे के साथ मस्ती की और जान-बूझकर क्रीज से बाहर निकल गए।

जब रहाणे ने थ्रो किया तो गेंद जडेजा की तरफ गई। जडेजा जब थ्रो करने का एक्शन कर रहे थे तो वॉर्नर फिर क्रीज से बाहर निकल गए और उन्हीं के अंदाज में तलवारबाजी की। यह देखकर जडेजा सहित तमाम चेन्नई के खिलाड़ी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दोनों के बीच का यह फनी मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस मोमेंट को आईपीएल 2023 का सबने फनी मोमेंट बता रहे हैं।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article