क्रिकेट

CSK vs GT Head To Head: चेन्नई और गुजरात चौथी बार होंगे आमने-सामने, लेकिन पिछले मुकाबलों में ऐसा रहा है हाल

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 23, 2023, 04:24 PM IST

TATA IPL 2023, CSK vs GT Head To Head: आईपीएल के पहले क्वालीफायर में मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के चेपक स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड पर नजर डालते हैं। देखतें हैं किसका पलड़ा मजबूत है।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, CSK vs GT Head To Head: आईपीएल के 16वें सीजन में रोमांचक मुकाबले का मंगलवार से आगाज होने वाला है। मौजूदा सीजन के ओपनिंग मैच की तरह प्लेऑफ के क्वालीफायर-1 मुकाबले में भी दो चैम्पियन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले क्वालीफायर-1 मुकाबले में आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले एक बार दोनों टीमों के पुराने प्रदर्शन पर डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि किस टीम का पलड़ा कितना मजबूत है।

तीन बार दोनों टीमें हुई हैं आमने-सामने

चेन्नई में होने वाले क्वालीफायर-1 से पहले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच तीन मुकाबले खेले गए हैं। इन तीनों मुकाबलों में गुजरात की टीम ने जीत हासिल की है। गुजरात के खिलाफ चेन्नई का जीत का खाता नहीं खुल सका है। चेन्नई पूरी कोशिश करेगी कि गुजरात को मात देकर सीधे फाइनल में जगह बनाए। वहीं, गुजरात भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी और एक बार फिर क्वालीफायर-1 में जीत हासिल कर फाइनल का टिकट हासिल करने के इरादे से उतरेगी।

ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल के पिछले सीजन में डेब्यू करने वाली टीम गुजरात टाइटंस को चार बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के सामने जीत के लिए ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ी है। दोनों टीमें पहली बार 17 अप्रैल 2022 को पुणे के मैदान पर आमने-सामने हुई थी। इस मुकाबले में गुजरात ने चेन्नई को 3 विकेट से हराया था। इसके बाद दोनों टीमें दूसरी 15 मई 2022 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर भिड़ी थी। इस मुकाबले में भी गुजरात ने चेन्नई को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। इसके बाद मौजूदा सीजन के ओपनिंग मैच 31 मार्च 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और चेन्नई आपस में भिड़ी। इस मुकाबले में भी गुजरात ने चेन्नई को 5 विकेट से मात दी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article