क्रिकेट

CSK vs GT Flashback: चेन्नई को गुजरात के इस बल्लेबाज से रहना होगा सतर्क, खेली थी तूफानी पारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 23, 2023, 10:50 AM IST

CSK vs GT Flashback:आईपीएल के 16वें सीजन के क्वालीफायर-1 में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन पिछले सीजन के लीग मुकाबले को याद करें तो चेन्नई को गुजरात के खिलाफ संभलकर खेलना होगा।

Image

एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या। (फोटो- IPL/BCCI)

CSK vs GT Flashback: आईपीएल के 16वों सीजन का रोमांच अब और बढ़ने वाला है। मंगलवार से प्लेऑफ के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। 23 मई को चेन्नई के होम ग्राउंड चेपक स्टेडियम पर क्वालीफायर-1 खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है, क्योंकि इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सीधे का फाइनल टिकट मिल जाएगा। हालांकि, यह मुकाबला रोमांचक होने वाला है। दोनों ही टीमों के बल्लेबाज और गेंदबाज फॉर्म में चल रहे हैं। दोनों टीमों के ओपनर्स की बात करें तो चेन्नई के रुतुरात गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे तूफानी शुरुआत करते हैं। वहीं, गुजरात के रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल तोबड़तोड़ आगाज करते हैं।

रिद्धिमान पड़ गए थे चेन्नई पर भारी

अब पिछले सीजन के लीग मुकाबले के दूसरे मैच की बात करें तो इस मैच में गुजरात के रिद्धिमान साहा चेन्नई पर अकेले भारी पड़ गए थे। उन्होंने नाबाद पारी खेलकर चेन्नई के खिलाफ गुजरात को 7 विकेट से जीत दिलाई थी। इस मुकाबले में रिद्धिमान ने 117.54 की स्ट्राइक रेट से 57 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन की नाबाद पारी खेली थी। हालांकि, इस मुकाबले में गुजरात के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पंड्या का बल्ला पूरी तरह से शांत रहा था। शुभमन 18 रन और हार्दिक 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, चेन्नई के रुतुरात गायकवाड़ ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 108.16 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 53 रन बनाए थे।

पथिराना ने चटकाए थे सर्वाधिक विकेट

चेन्नई के मथीश पथिराना अकेले गुजरात पर भारी पड़ गए थे। उन्होंने कंजूसी से गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए थे। उन्होंने 7.6 की इकोनॉमी से 3.1 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए थे। वहीं, मोइन अली ने भी दो ओवर डाले थे और महज 11 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। वहीं, मुकेश कुमार, सिमरजीत सिंह, मिचेल सेंटनर और प्रशांक सोलंकी को सफलता नहीं मिली थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article